गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को सीने से लगाया, मैच के बाद दिल खोलकर रख दिया, कहा- वर्ल्ड क्लास प्लेयर है ये...
नई दिल्ली, खेल ब्यूरो। संजू सैमसन ने 1 मार्च की रात को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जो पारी लिखी है, उसकी जितनी सरहाना की जाए उतनी कम है। अकेले दम पर संजू ने भारत को सेमीफाइनल का टिकल दिलवा दिया।वेस्टइंडीज ने भारत को 196 रन का टारगेट दिया था। संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की पारी के चलते भारत ने 5 विकेट से मुकाबला 19.2 ओवर में जीत लिया। संजू सैमसन ने 194 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए।
मैच के बाद गौतम गंभीर ने लगाया गले
सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर मैच के बाद संजू सैमसन को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि संजू वर्ल्ड कप से पहले काफी खराब फॉर्म में चल रहे थे। वर्ल्ड कप में भी दो मुकाबलो में अच्छी शुरुआत मिलने के बाद संजू जल्दी आउट हो गए थे। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने ऐतिहासिक पारी खेली।
गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को सराहा
गौतम गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,'वो वर्ल्ड क्लास प्लेयर है। हम सब जानते हैं संजू कितने शानदार खिलाड़ी हैं। उनको सिर्फ बैक करने की बात थी। जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। आज वो दिन था, जहां उन्होंने अपना पोटेशियल दिखाया। उम्मीद है कि यह उनका किक ऑफ करने का समय है। उम्मीद है अभी दो और मैच बाकी हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'हमें संजू के टैलेंट के बारे में हमेशा से पता था। उनके तीन टी20 शतक हैं। ज्यादा लोग यह नहीं कर पाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज उनके लिए मुश्किल रही। कभी-कभी दबाव वाली स्थिति से निकालने के लिए ब्रेक देना जरूरी होता है। हमें पता था कि जब भी हमको वर्ल्ड कप में संजू की जरूरत पड़ेगी, वो डिलिवर करेंगे।'