भारतीय नव संवत्सर वर्ष २०८३ के अवसर पर कीर्तन मंडली ने रामनाम संकीर्तन संग निकाली प्रभातफेरी...
वाराणसी। आज भारतीय नव संवत्सर वर्ष २०८३ के अवसर पर भगवान भास्कर के उदित होते ही नव वर्ष का अभिनंदन किया गया। श्री लाट भैरव भजन मंडल की ओर से तेलियाना श्री राम जानकी मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गयी।कीर्तन मंडली के लोग नंगे पांव झाल-मंजीरे, लिए शंखध्वनि के बीच श्री रामनाम संकीर्तन करते हुए और क्षेत्र के प्रत्येक देवालयों में हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।
प्रभातफेरी क्रमशः गुम्बट बीर बाबा मंदिर, काशी खंडोक्त श्री जगत उत्प्रेश्वर महादेव मंदिर, बाल रूप प्राचीन हनुमान मंदिर, सेवाती डीह बाबा मंदिर से होते हुए पुनः राम जानकी मंदिर पर समापन हुआ।
मंदिर के महंत रामदास महाराज ने रामनाम की महिमा बतायी। और कहा कि कलिकाल में रामनाम ही मुक्ति का मार्ग है। प्रभातफेरी के माध्यम से रामनाम का जप करना, सुनना, सुनाना हर विधि यह कल्याणप्रद हैं। सभी को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर केवल कुशवाहा, विष्णुदास महाराज, शिवम अग्रहरि, रूपेश वर्मा, नवीन वर्मा, जय विश्वकर्मा, अनुराग सोनकर, रितेश कुशवाहा, रविशंकर, डॉ भरत लाल जायसवाल,आनंद मौर्य, चंद्रिका, ओमप्रकाश, रुद्र अग्रहरि, शुभम गुप्ता, लक्ष्य, हिमांशु अग्रहरि, हरि विट्ठल आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।