Headlines
Loading...
टीम इंडिया जीती विश्वकप तो शर्म से पानी-पानी हुआ पाकिस्तान, शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर और मोहम्मद आमिर बोले- 'गलत साबित...'

टीम इंडिया जीती विश्वकप तो शर्म से पानी-पानी हुआ पाकिस्तान, शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर और मोहम्मद आमिर बोले- 'गलत साबित...'

भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में टीम इंडिया की तारीफ हो रही है। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद पाकिस्तान के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने भी भारतीय टीम को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

भारतीय टीम की इस जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत की यह सफलता उनके मजबूत घरेलू क्रिकेट ढांचे और लगातार तैयार हो रहे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की वजह से संभव हुई है।

पाकिस्तानी दिग्गजों ने दी बधाई

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने भारत को शानदार जीत के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारत की क्रिकेट प्रणाली काफी मजबूत है और इसी वजह से टीम लगातार बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करती है।

इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक, पूर्व महिला कप्तान सना मीर, तेज गेंदबाज उमर गुल और शोएब अख्तर ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है. वहीं ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने फेसबुक पर एक वीडियो के जरिए टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा की भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में एक चैंपियन टीम की तरह खेली है।
मोहम्मद आमिर ने मानी अपनी गलती

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी भारत की जीत पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि फाइनल से पहले उन्हें लगा था कि न्यूजीलैंड खिताब जीत सकता है, लेकिन भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाकर उनकी भविष्यवाणी को गलत साबित कर दिया है. आमिर ने माना कि हर बड़े मैच में भारतीय टीम ने उनकी भविष्यवाणी को गलत साबित करते हुए हुए शानदार प्रदर्शन किया है।

फाइनल में भारत का शानदार प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया और न्यूजीलैंड के सामने मुश्किल लक्ष्य रखा था. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया और पूरी टीम 159 रनों पर सिमट गई।