Headlines
Loading...
क्रिकेटर कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने छोटे बच्चे के साथ की मस्ती, और नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद...

क्रिकेटर कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने छोटे बच्चे के साथ की मस्ती, और नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद...

लखनऊ राज्य ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ में आयोजित भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे। कुलदीप ने 14 मार्च के मसूरी में बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा के साथ शादी की और आज लखनऊ के होटल 'द सेंट्रम' में रिसेप्शन दिया जिसमें योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। 

कुलदीप हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। आठ मार्च को भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को मात देकर तीसरी बार ये खिताब जीता था। इस खिताबी जीत के बाद ही कुलदीप शादी के बंधन में बंधे हैं।

बच्चे के साथ की मस्ती

कुलदीप के रिसेप्शन में पहुंचे योगी ने वहां एक छोटे से बच्चे के साथ थोड़ी सी मस्ती की जिसने सभी का मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। योगी जब स्टेज पर पहुंचे तो कुलदीप दौड़कर उनके पैर छूने पहुंचे। इसके बाद उनकी पत्नी वंशिका ने योगी को नमस्कार किया। योगी ने दोनों को गुलदस्ता देकर शादी की बधाई दी और फिर दोनों को खास तोहफे भी दिए। इस दौरान वहां मौजूद कुलदीप के रिश्तेदार का एक छोटा बच्चा था जिसे योगी ने बुलाया और एक चॉकलेट दी।

सीएम योगी ने बच्चे के साथ की मस्ती 

मुख्यमंत्री ने चॉकलेट मंगाई और बच्चे को बुलाकर उसे दिखाने लगे। बच्चा बड़े प्यार से उसे देख रहा था और योगी मुस्कुरा रहे थे। इस बीच कुलदीप ने बच्चे से कहा भी कि ले लो चॉकलेट। बच्चा थोड़ा शर्मा रहा था, लेकिन बाद में उसने चॉकलेट भी ले ली। फिर योगी ने उस बच्चे के गाल को प्यार से थपथपाया और फिर दूसरी चॉकलेट भी उसके सामने दिखाई। बच्चे ने फिर ये चॉकलेट ले ली। इस दौरान सभी मुस्कुराते हुए नजर आए।

कई हस्तियों ने की शिरकत

कुलदीप की शादी में कई बड़े सितारे पहुंचे थे जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ, उनके दोस्त युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा। उनके रिस्पेशन में भी कई हस्तियों ने शिरकत की। शादी से निपटने के बाद कुलदीप का ध्यान आईपीएल-2026 पर होगा।