Headlines
Loading...
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रामनगरी, श्रीराम यंत्र स्थापना पूजन में सीएम योगी के साथ हुईं शामिल, रामलला का किया दर्शन -पूजन...

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रामनगरी, श्रीराम यंत्र स्थापना पूजन में सीएम योगी के साथ हुईं शामिल, रामलला का किया दर्शन -पूजन...

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रामनगरी,श्रीराम यंत्र स्थापना पूजन में हुईं शामिल,रामलला का किया*

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु डेढ़ साल के अंतराल पर दूसरी बार नवरात्रि के पहले दिन आज रामनगरी अयोध्या पहुंची।

राम मंदिर में दूसरे तल पर राम परिवार दरबार में स्थापित किए जा रहे श्रीराम यंत्र के पूजन में राष्ट्रपति शामिल हुईं और रामलला का दर्शन किया। 

इससे पहले राष्ट्रपति ने राम मंदिर परिसर देखा और दुर्गा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगभग साढ़े 10 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य ने उनका भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट से रामजन्मभूमि परिसर तक बने 20 से अधिक सांस्कृतिक मंचों पर लगभग ढाई सौ कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। 

रामनगरी में लगभग 5 घंटे रुकने के बाद राष्ट्रपति दोपहर 3 बजे मथुरा के लिए रवाना हुई।

मथुरा में पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्कॉन और प्रेम मंदिर में दर्शन किया। 

और कल शुक्रवार 20 मार्च को राष्ट्रपति प्रेमानंद महाराज से मुलाकात भी करेंगी।