Headlines
Loading...
Dhurandhar 2 का 'अतीफ अहमद' बना ये एक्टर, जिसने पर्दे पर जिंदा किया उत्तर प्रदेश के बाहुबली का किरदार, जान फूंक दिया फिल्म में...

Dhurandhar 2 का 'अतीफ अहमद' बना ये एक्टर, जिसने पर्दे पर जिंदा किया उत्तर प्रदेश के बाहुबली का किरदार, जान फूंक दिया फिल्म में...

इंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज को आज से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। हालांकि, बुधवार से इसके पेड प्रीव्यू की शुरुआत हो गई थी, जिसकी वजह सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 की कहानी और किरदारों की चर्चा तेजी से हो रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और गैंगस्टर अतीफ अहमद वाला रोल लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। आइए जानते हैं कि इस कैरेक्टर को किस अभिनेता ने प्ले किया है।

धुरंधर 2 का अतीफ अहमद कौन?

दरअसल धुरंधर द रिवेंज का अतीफ अहमद वाला किरदार उत्तर प्रदेश के सांसद और बाहुबली नेता रहे अतीक अहमद से प्रेरित है। इस खूंखार किरदार को अभिनेता सलीम सिद्दीकी ने पर्दे पर जीवित किया है। मूवी में साफ दिखाया गया है कि यूपी के माफिया के तौर पर अतीक की भूमिका प्रदेश की राजनीति में कितनी बड़ी थी और कैसे पूरे राज्य पर उसका कंट्रोल चलता था।

अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर सलीम सिद्दीकी ने अतीफ अहमद के किरदार में जान फूंक दी है। एक्टिंग से लेकर उनके लुक को देखकर हर कोई असली अतीक और सिनेमा के अतीफ में फर्क नहीं समझ पाएगा। मालूम हो कि साल 2023 में अतीक अहमद को अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
 

गौर किया जाए सलीम सिद्दीकी की तरफ तो वह दिल्ली बेस्ड थिएटर्स आर्टिस्ट रहे हैं और लंबे समय से सिनेमा में एक्टिव हैं। धुरंधर 2 से पहले वह बतौर अभिनेता 12वीं फेल, इंडिया लॉकडाउन और रक्षा बंधन जैसी कई शानदार मूवीज में नजर आ चुके हैं। माना जा रहा है कि धुरंधर द रिवेंज से सलीम के एक्टिंग करियर को काफी उड़ान मिलने वाली है।

धुरंधर 2 ने जीता सबका दिल

पहले पार्ट की तरह धुरंधर 2 भी सिनेमाघरों में धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। इस बार मेकर्स ने बड़ी तैयारी के साथ इसे पेश किया है और धमाकेदार एक्शन के साथ कई अनसुने पहलुओं पर ये मूवी इशारा करती है। माना जा रहा है कि धुरंधर द रिवेंज इस साल की सबसे सफल फिल्म भी बन सकती है।