Headlines
Loading...
IND vs ING :: सेमीफाइनल मुकाबले से वरुण चक्रवर्ती बाहर, नहीं खेल पाएंगे मुकाबला, अब ये खतरनाक स्पिनर करेगा रिप्लेस...

IND vs ING :: सेमीफाइनल मुकाबले से वरुण चक्रवर्ती बाहर, नहीं खेल पाएंगे मुकाबला, अब ये खतरनाक स्पिनर करेगा रिप्लेस...

Varun Chakaravarthy: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मैच में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वेस्टइंडीज को कोलकाता के करो या मरो मुकाबले में पांच विकेट से हराकर टीम इंडिया ने मुंबई का टिकट कटाया।

लेकिन नॉकआउट मुकाबले में टीम के रहस्यमयी फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) का खेल पाना बेहद मुश्किल लग रहा है। उनकी जगह कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई की पिच पर इस खतरनाक गेंदबाज को मैदान पर उतार सकते हैं, जिनके आंकड़े इंग्लैंड के खिलाफ काफी धमाकेदार है।

सेमीफाइनल मुकाबले से Varun Chakaravarthy बाहर

भारत के रहस्यमयी फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने सुपर-8 के अहम मुकाबलों में बेहद साधारण प्रदर्शन किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सुपर-8 मैच में उन्होंने केवल 1 विकेट लिया था, जबकि इस दौरान उन्होंने 47 विकेट लुटाए थे।

दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ वरुण ने 35 रन देकर एक विकेट लिया था तो वेस्टइंडीज के खिलाफ 40 रन देकर एक विकेट झटका था। यानी सुपर-8 में वरुण  भारत के लिए लिए सिर्फ 3 विकेट लेने में सफल रहे हैं और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10 से ऊपर रहा है। यही कारण है कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ महा मुकाबले में वरुण को बाहर किया जा सकता है।

अब ये खतरनाक स्पिनर करेगा रिप्लेस

वरुण चक्रवर्ती को अगर सेमीफाइनल मुकाबले में प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाता है तो उनकी जगह चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि, कुलदीप ने विश्व कप में एकमात्र मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया था।

जबकि कुलदीप के आंकड़े इंग्लैंड के खिलाफ भी काफी कमाल के हैं। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ 3 मैचों में 9.62 की शानदार औसत से 8 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.41 का था। यही कारण है कि कोच गौतम गंभीर अंग्रेजों के खिलाफ अपने सबसे बड़े हथियार को मैदान पर उतार सकते हैं।आकाश चोपड़ा ने की वरुण को खिलाने की मांग

हालांकि, भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) को खिलाने की मांग की है। आकाश चोपड़ा ने कहा कि,

''मैं मानता हूं कि यह नॉकआउट स्टेज है और बाद में पछताने का कोई फायदा नहीं होगा, लेकिन मैं अपने खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करूंगा। चूंकि हमने इन खिलाड़ियों में निवेश किया है, इसलिए मैं वरुण चक्रवर्ती को बिल्कुल भी प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं करूंगा। कुलदीप यादव को खिलाने का शायद यह तर्क हो सकता है कि विरोधी खिलाड़ी रिस्ट स्पिन को समझ नहीं पाते हैं, लेकिन मैं यह बदलाव बिल्कुल नहीं कर पाऊंगा।"