Headlines
Loading...
IND vs NZ LIVE Cricket Score: तीसरी बार ट्रॉफी जीतना चाहेंगी भारतीय टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ "बुमराह" होंगे सबसे बड़े हथियार...

IND vs NZ LIVE Cricket Score: तीसरी बार ट्रॉफी जीतना चाहेंगी भारतीय टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ "बुमराह" होंगे सबसे बड़े हथियार...

एजेंसी खेल ब्यूरो। India vs New Zealand Live Cricket Score: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में मिचेल सैंटनर की न्यूजीलैंड से आज रविवार शाम 7 बजे भिड़ेगी। 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला आज का मुकाबला ऐतिहासिक होगा। आंकड़ों की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप में भारत कभी भी कीवियों को हरा नहीं पाया है और उसे पिछले तीनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है।

खिताब जीतने के लिए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ इस हार के सिलसिले को तोड़ना होगा। फिलहाल भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और लगातार तीन जीत के साथ फाइनल में पहुंची है। 

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तो हराया, लेकिन सुपर-8 के आखिरी मैच में वे इंग्लैंड से हार गए थे।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला टॉस आज शाम साढ़े छः बजे होगा।