Headlines
Loading...
मूर्ति बनाना छोड़, मिट्टी के बड़े-बड़े चूल्हे बना रहे मूर्तिकार, दरभंगा में LPG संकट का मिल गया तोड़, कुम्हारों ने निकाला 'देसी जुगाड़'...

मूर्ति बनाना छोड़, मिट्टी के बड़े-बड़े चूल्हे बना रहे मूर्तिकार, दरभंगा में LPG संकट का मिल गया तोड़, कुम्हारों ने निकाला 'देसी जुगाड़'...

बिहार राज्य, ब्यूरो। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का सीधा असर घरेलू एवं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर पड़ा है। जिस कारण अब रेस्टोरेंट और होटल बंद होने भी लगे है। इस दौरान बिहार के दरभंगा में मूर्ति बनाने वाले कुम्हार होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए मिट्टी के बड़े-बड़े चूल्हे बनाने में लग गए हैं। कुम्हार मूर्ति बनाना छोड़कर मोबिल ऑयल वाले बड़े-बड़े ड्राम में मिट्टी के चूल्हे बना रहे हैं, जिसकी कीमत 4000 से लेकर 5000 तक बताई जा रही है।

अब रेस्टोरेंट संचालक अपने व्यवसाय को बचाने और होटल चलाने के लिए ऑर्डर देकर ड्रम वाला मिट्टी का चूल्हा बनवा रहे हैं। बता दें कि दरभंगा में रेस्टोरेंट, होटल व्यवसाय और स्कूलों में मिड-डे-मील के लिए कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरीके से बंद है। काफी होटल संचालकों ने अपने मैन्यू में कटौती भी कर ली है। कई संचालकों का कहना है कि जो हमारा परमानेंट स्टाफ है, उनका तनख्वाह तो देना ही पड़ेगी। इसी के चलते वे लोग एलपीजी सिलेंडर की जगह वैकल्पिक व्यवस्था तलाश रहे हैं।

कुम्हार बना रहे बड़े-बड़े चूल्हे

वैकल्पिक व्यवस्था के लिए मिट्टी के बड़े-बड़े चूल्हे तैयार करवाए जा रहे हैं, जिन्हें कोयला या फिर लकड़ी से जलाया जा सके। इसका ऑर्डर देकर बनवा रहे हैं। रेस्टोरेंट संचालक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर मिलना पूरी तरीके से बंद हो गया है। होटल चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार का कमर्शियल सिलेंडर को लेकर कोई साफ निर्देश नहीं मिलने से काफ़ी परेशानी बनी हुई है। हम लोग को जानकारी मिली की ड्राम में बड़े-बड़े चूल्हे कुम्हार बना रहे हैं।

जानें क्या है? कीमत

हम भी उत्सुकता के कारण चूल्हे देखने आए थे। हमने भी एक चूल्हे का ऑर्डर दिया है, जिसकी कीमत 4500 रुपये है। होटल और स्टाफ के खर्च को किसी तरह संभालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने से होटल व्यवसाय काफी प्रभावित हो रहा है। वहीं, कुम्हार शंभू पंडित ने बताया की उन्हें आइडिया आया की अभी सिलेंडर को लेकर होटल वालों से लेकर आम आदमी तक सभी लोग परेशान हैं।

बड़े चूल्हे बनाने में कितनी आ रही लागत?

उन्होंने पहले एक ड्रम को कटवाकर चूल्हा बनाया तो एक रेस्टोरेंट संचालक उसे 5000 हजार रुपये में खरीदकर ले गया। उसके बाद लगातार लोग ऑडर देने आने लगे तो बड़े पैमाने पर चूल्हा का निर्माण करने लगे हैं। उन्होंने बताया की एक बड़े चूल्हे बनाने पर करीब 2500 से 2800 सौ रुपये की लागत आ रही है, जो कि 4000 से 5000 हजार के बीच आराम से बिक रहा है। एक दूसरे कुम्हार ने बताया कि प्रतिदिन तीन से चार छोटे-बड़े होटल वाले चूल्हे का ऑर्डर देने आ रहे हैं। जैसे-जैसे लोगों का सिलेंडर खत्म हो रहा है. लोग वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कोयला और मिट्टी से जलने वाला चूल्हा खरीद कर ले जा रहे हैं।