ईरानी PAK के दोस्त हो सकते हैं लेकिन...होर्मुज स्ट्रेट से पाकिस्तानी जहाज लौटाने के बाद क्या बोले MJ अकबर? जानिए...
नईदिल्ली, ब्यूरो। मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर सख्त रवैया अपनाया है. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से पाकिस्तानी जहाज को भी नहीं गुजरने दिया. जिसके बाद वैश्विक स्तर पर ईरान के रवैये की चर्चा होने लगी, अब विदेश मंत्रालय में पूर्व राज्य मंत्री MJ अकबर ने कहा है कि ईरानी पाकिस्तान के दोस्त हो सकते हैं, लेकिन वे कभी पाकिस्तान की इज्जत नहीं करते हैं, इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं।
पाकिस्तान अमेरिका के ऑर्डर पर करता है काम
अकबर ने आगे कहा कि तेहरान के साथ पाकिस्तान का सुने जाने का अधिकार बहुत कम है. यह अमेरिका है जो पाकिस्तान पर दबाव डाल रहा है और मुझे लगता है कि बातचीत चलने के दौरान अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट को सोने के लिए कहीं एक होटल की जरूरत है. उन्होंने इसकी तुलना भारत के बारे में ईरान के नजरिए से की. साथ ही कहा कि तेहरान भारत की राष्ट्रीय हित-आधारित विदेश नीति का सम्मान करता है, जबकि उसका मानना है कि पाकिस्तान अमेरिकी ऑर्डर पर काम करता है।
पाकिस्तान ने किया है सभी पड़ोसियों के साथ युद्ध
इसके अलावा कहा कि पाकिस्तान और भारत के बारे में ईरान की सोच में अंतर को ऐसे समझा जा सकता है. जब भारत ईरान से सहमत नहीं होता, तो ईरान को लगता है कि भारत ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि सोच में अंतर है या नजरिए में अंतर है या पॉलिसी में अंतर है, जो भारत के राष्ट्रीय हित से पैदा होता है. वहीं अकबर ने पाकिस्तान को एक हमलावर बताया जिसने अपने सभी पड़ोसियों के साथ युद्ध किया है।
नहीं दी गई पाक को इजाजत
उसने ईरान पर भी हमला किया है. उनकी यह बात ईरान के नेवल कमांडर अलीरेजा तांगसिरी की इस जानकारी के बाद आई है कि कराची जा रहा एक मर्चेंट जहाज, SELEN, जो खाना लेकर होर्मुज स्ट्रेट से वापस लौट गया था. नेवल कमांडर के मुताबिक, कंटेनर जहाज SELEN को IRGC नेवी ने कानूनी प्रोटोकॉल का पालन न करने और होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत न होने की वजह से वापस लौटा दिया था. जिसके बाद पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है।