Headlines
Loading...
RR vs CSK: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स का हुआ डबल धमाका, गेंद के बाद बल्ले से मचाया कोहराम, चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स का हुआ डबल धमाका, गेंद के बाद बल्ले से मचाया कोहराम, चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपना पहला मुकाबला खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में येलो आर्मी की पारी सिर्फ 127 रन पर सिमट गई थी।128 रन का पीछा करने उतरे राजस्थान रॉयल्स (RR vs CSK) के बल्लेबाजों ने लक्ष्य को दो विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया है। 

आपको बता दें कि, इस मैच में आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो कि उनकी टीम के लिए एक दम सही साबित हुआ। साथ ही इस मैच में चेन्नई को उनके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव की कमी साफ दिखी।

RR vs CSK:एकतरफा मुकाबले में राजस्थान की जीत

गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद राजस्थान रॉयल्स की ओपनिंग जोड़ी ने बल्ले से भी कोहराम मचाया। जहां 15 वर्षींय वैभव सूर्यवंशी चेन्नई सुपर किंग्स(RR vs CSK) के गेंदबाजों को रिमांड पर ले रहे थे तो यशस्वी जायसवाल इस दौरान एंकर के किरदार में नजर आए। सीएसके के खिलाफ नन्हें वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों पर अर्धशतक ठोक, राजस्थान की जीत को बेहद आसान बना दिया।

वैभव ने 17 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने चार चौके और 5 छक्के मारे थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 305.88 का था। जबकि इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 38 गेंदों पर 75 रन की साझेदारी की थी, जिसमें अकेले वैभव के 52 रन शामिल थे।

सूर्यवंशी का विकेट गिरने के बाद नंबर तीन पर उतरे ध्रुव जुरेल ने 9 गेंदों पर 18 रन बनाए। लेकिन यशस्वी जायसवाल अंत तक धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते रहे, जिसके चलते वह 36 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे। वहीं, कप्तान रियान पराग ने इस मैच में नाबाद 14 रन की छोटी, लेकिन प्रभावी पारी खेली। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दोनों विकेट अंशुल कंबोज ने लिए।

चेन्नई की तिकड़ी हुई फेल

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स का शीर्ष क्रम राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के खिलाफ पूरी तरह से फ्लॉप रहा। येलो जर्सी के लिए पहला मैच खेल रहे संजू सैमसन 7 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाए थे तो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से 11 गेंदों पर 6 रन निकले। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने सिर्फ एक-एक चौका लगाया।

जबकि आईपीएल 2025 में बल्ले से कोहराम मचाने वाले युवा आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में खाता तक नहीं खोल सके। खतरनाक गेंदबाजी कर रहे नांद्रे बर्गर ने उनको गोल्डन डक पर आउट किया।

आईपीएल 2026 (RR vs CSK) में संजू, आयुष और गायकवाड़ को तिकड़ी माना जा रहा था, लेकिन पहले ही मैच में ये बुरी तरह फ्लॉप रहे। येलो आर्मी ने अपने शीर्ष तीन विकेट सिर्फ 19 के स्कोर पर गंवा दिए थे।

राजस्थान के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

शुरुआती तीन विकेट गंवाने के बाद बाद उम्मीद थी कि चेन्नई सुपर किंग्स (RR vs CSK) का मिडिल ऑर्डर विकेटों के पतझड़ पर ब्रेक लगाएगा, लेकिन ऐसा संभव न हो सका। येलो आर्मी निरंतर काल पर अपने विकेट गंवाती रही और अंत में 127 रन पर ढेर हो गई।

सीएसके के स्टार बल्लेबाज कार्तिक शर्मा 15 गेंदों पर सिर्फ 18 रन बना सके तो शिवम दुबे ने 4 गेंदों पर 6 रन बनाए। वहीं, सरफराज खान (17) और मैथ्यू शॉर्ट (2) भी बड़ी पारी खेलने में विफल रहे।

हालांकि, अंत में जेमी ओवरटन ने संघर्षपूर्ण 43 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन वह उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं थी। राजस्थान रॉयल्स (RR vs CSK) की ओर से नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए तो जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में केवल 19 रन खर्च किए और दो सफलता भी प्राप्त की।

वहीं, रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई के खाते में एक-एक सफलता आई। बता दें कि, राजस्थान (RR vs CSK) के सभी गेंदबाजों ने कम से कम एक विकेट मैच में लिया है।