RR vs CSK: IPL में पहली बार होगा ऐसा, मैच से पहले तीन खिलाड़ी हुए बाहर? चेन्नई की बढ़ी टेंशन !!...
IPL 2026 RR vs CSK: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला होने वाला है। लेकिन मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स मुश्किलों में घिर गई है।सोमवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से ठीक पहले टीम के तीन मुख्य खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा होगा, जिस पर शायद फैंस भी यकीन न कर पाये।
चेन्नई की टीम से तीन खिलाड़ी बाहर? (IPL 2026 RR vs CSK)
चेन्नई की टीम से आ रही खबरें मैनेजमेंट के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं। टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पुष्टि की है कि प्रैक्टिस के दौरान डेवाल्ड ब्रेविस (बेबी एबी) को साइड स्ट्रेन हुआ है। वे फिलहाल रिहैब में हैं और राजस्थान के खिलाफ नहीं खेलेंगे। पांच बार के चैंपियन कप्तान धोनी पहले ही कैल्फ स्ट्रेन के कारण दो हफ्ते के लिए बाहर हैं। वे टीम के साथ गुवाहाटी भी नहीं आए हैं और चेन्नई में अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं।
पहले मैच में किसे मिलेगा मौका
वहीं नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को भी फिट होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे। ब्रेविस और धोनी की अनुपस्थिति में चेन्नई को अपना बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह बदलना होगा। कोच फ्लेमिंग के पास अब दो मुख्य ऑप्शन बचे हुए हैं। पहले मैच में इंग्लैंड के मैथ्यू शॉर्ट या जेमी ओवरटन को मौका मिल सकता है। शॉर्ट ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं, जो गुवाहाटी की पिच पर काम आ सकती है। टीम 14.2 करोड़ की भारी कीमत में खरीदे गए अनकैप्ड खिलाड़ी कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को टॉप ऑर्डर में मौका दे सकती है।
आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में कुछ ऐसा होगा जो आईपीएल के पिछले 18 सीजन में आज तक कभी नहीं हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स अपने तीन सबसे बड़े दिग्गज एमएस धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा में से किसी एक के भी बिना मैदान पर उतरेगी। साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत से लेकर अब तक चेन्नई सुपर किंग्स ने जितने भी मैच खेले हैं, उनमें इन तीन दिग्गजों में से कम से कम एक खिलाड़ी हमेशा टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहा है।