SA vs NZ: Finn Allen ने जड़ा T20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक, तोड़ डाला क्रिस गेल का महारिकॉर्ड...
खेल ब्यूरो, कोलकाता। Fin Allen Century। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 4 मार्च को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वो कर दिखाया जो आजतक के क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर सका।
मात्र 33 गेंदों में फिन एलन ने शतक ठोककर ने केवल न्यूजीलैंड की टीम को फाइनल का टिकट दिलाया, बल्कि टी20 विश्व कप का सबसे तेज शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने क्रिस गेल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड धराशायी किया।
Finn Allen ने जड़ा T20 World Cup इतिहास का सबसे तेज शतक
दरअसल, टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीकी टीम ने 169 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कीवी टीम ने महज 12.5 ओवर में ही 170 रन का लक्ष्य हासिल किया।
फिन एलन (Fin Allen Record Breaking T20 World Cup Century) ने सिर्फ 33 गेंद में नाबाद 100 रन बनाकर इतिहास रच दिया। पारी की शुरुआत से ही फिन एलन और टिम सीफर्ट ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते नजर आए और अफ्रीकी गेंदबाजों की हालत खराब हो गई थी। फिन ने महज 19 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी औक इस तरह वो टी20 विश्व कप में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बैटर बन गए। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के 22 गेंद में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ डाला।
इसके बाद अपनी पारी की 33वीं गेंद पर फिन एलन ने अपना शतक पूरा किया। इस तरह वो टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर बन गए। क्रिस गेल के नाम ये रिकॉर्ड था, जिन्होंने साल 2016 में वानखेड़े के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंद पर सबसे तेज शतक जड़ा था।
फिन एलन ने रिकॉर्ड्स का लगाया अंबार
T20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक: फिन एलन अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज़ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
फुल-मेंबर टीमों के खिलाफ रिकॉर्ड: टी20 इंटरनेशनल (T20I) क्रिकेट में किसी भी फुल-मेंबर देश के खिलाफ यह अब तक का सबसे तेज शतक है।
T20I इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज: ओवरऑल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें, तो यह इतिहास का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है।
फुल-मेंबर टीमों के बल्लेबाजों में नंबर-1:
फुल-मेंबर देशों के खिलाड़ियों में यह संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है। उन्होंने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2024 में गाम्बिया के खिलाफ 33 गेंदों में शतक जड़ा था।
सबसे तेज T20I शतक (गेंद के लिहाज से)
27 - साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024
29 - मुहम्मद फहद (तुर्की) बनाम बुल्गारिया, सोफिया, 2025
33 - फिन एलन (न्यूज़ीलैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 2026
33 - जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (एनएएम) बनाम एनईपी, कीर्तिपुर, 2024
33 - सिकंदर रज़ा (ZIM) बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024
T20 WC नॉकआउट में सर्वोच्च स्कोर
100* - फिन एलन बनाम एसए, कोलकाता, 2026 एसएफ
96* - तिलकरत्ने दिलशान बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2009 एसएफ
89* - विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई डब्ल्यूएस, 2016 एसएफ
86* - एलेक्स हेल्स बनाम भारत, एडिलेड, 2022 एसएफ
85* - मार्लोन सैमुअल्स बनाम इंग्लैंड, कोलकाता, 2016 फाइनल
85 - केन विलियमसन बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई, 2021, फाइनल
टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए शतक
123 - ब्रेंडन मैकुलम बनाम BAN, पल्लेकेले, 2012
104 - ग्लेन फिलिप्स बनाम एसएल, सिडनी, 2022
100* - फिन एलन बनाम एसए, कोलकाता, 2026 ।।