Headlines
Loading...
T20 WC में बगैर फिफ्टी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टूर्नामेंट के प्लेयर, तिलक वर्मा के साथ हुआ गजब संयोग...

T20 WC में बगैर फिफ्टी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टूर्नामेंट के प्लेयर, तिलक वर्मा के साथ हुआ गजब संयोग...


सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजयी परचम फहराया। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर खिताब अपने नाम किया। भारत की ओर से कई खिलाड़ी पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेले, जिसमें युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भी शामिल हैं।ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए मशहूर 23 वर्षीय तिलक टूर्नामेंट में तीन नंबर, पांच, छह और सातवें स्थान पर भी खेलने उतरे। 

उनके साथ एक गजब संयोग हुआ है। वह महज एक रन से खास लिस्ट में साउथ अफ्रीका के बैटर डेवाल्ड ब्रेविस को पछाड़ने से चूक गए। साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक का सफर तय दिया, जहां उसने न्यूजीलैंड के हाथों 9 विकेट से करारी शिकस्त मिली।

तिलक वर्मा ने टूर्नामेंट में सभी मैच खेले

दरअसल, तिलक एक टी20 वर्ल्ड कप में बगैर फिफ्टी के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सुंयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 9 मैचों में 207 रन जुटाए। उनका औसत 29.57 का और स्ट्राइक रेट 154.47 का रहा। पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले ब्रेविस ने भी 207 रन जोड़े। उनका आठ मैचों में 29.57 का औसत और 146.80 का स्ट्राइक रेट रहा। इससे पहले, टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में बिना अर्धशतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के अनामुल हक के नाम था। अनामुल ने 2024 में आयोजित टूर्नामेंट में 7 मुकाबले में 184 रन जुटाए थे।

एक T20 टी20 वर्ल्ड में बगैर फिफ्टी सबसे ज्यादा रन

207 - तिलक वर्मा (2026)

207 - डेवाल्ड ब्रेविस (2026)

184 - अनामुल हक (2014)

171 - ऋषभ पंत (2024)

170 - कुमार संगकारा (2012)

169 - एडम गिलक्रिस्ट (2007)

भारत ने T20 WC जीतकर रचा इतिहास

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा है। भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत तीन बार यह ट्रॉफी जीतने वाली इकलौती टीम है। एमएस धोनी भारत के पहले टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हैं। उनकी अगुआई में भारत ने 2007 में पहला टूर्नामेंट जीता था। इसके बाद रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने 2024 में दूसरा खिताब अपने नाम किया था। 

बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। यह पुरस्कार राशि 15 खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी स्टाफ में वितरित की जाएगी।