Headlines
Loading...
Unique Love Story: चपरासी को दिल दे बैठी प्रिंसिपल, "आई लव यू" बोल बन गई दुल्हन; चर्चा में ये अनोखी लव स्टोरी..X पर देखें...

Unique Love Story: चपरासी को दिल दे बैठी प्रिंसिपल, "आई लव यू" बोल बन गई दुल्हन; चर्चा में ये अनोखी लव स्टोरी..X पर देखें...

Unique Love Story: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी लव स्टोरी वायरल हो रही है, जिसने अमीरी-गरीबी और ओहदे की सारी दीवारें गिरा दी हैं। यह कहानी है पाकिस्तान के मुल्तान की एक स्कूल प्रिंसिपल फरजाना और उसी स्कूल के चपरासी फैयाज की है। लेकिन इस कहानी में ट्विस्ट यह है कि प्यार किसी बातचीत से नहीं, बल्कि चाय की प्याली से शुरू हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुल्तान के एक सेकंडरी स्कूल की प्रिंसिपल फरजाना काफी पढ़ी-लिखी और कविता प्रेमी हैं। लेकिन उनका दिल किसी रईसजादे पर नहीं, बल्कि अपने ही स्कूल के चपरासी फैयाज पर आया। फरजाना का कहना है कि वे फैयाज की सादगी और उनके काम करने के सलीके की कायल हो गईं।

फैयाज से ऐसे हुईं इम्प्रेस

फरजाना ने बताया कि फैयाज जिस सलीके और सम्मान के साथ उन्हें चाय सर्व करते थे, खासकर बिना एक बूंद नीचे गिराए, उनके उसी अंदाज ने उन्हें 'क्लीन बोल्ड' कर दिया। उन्होंने आगे कहा, सच्चा प्यार पद या ओहदा नहीं देखता।

फिर खुद किया प्रपोज

अक्सर लोग पद और प्रतिष्ठा के पीछे भागते हैं, लेकिन फरजाना ने समाज क्या कहेगा की परवाह किए बिना अपने दिल की बात सुनी। उन्होंने कहा कि फैयाज की विनम्रता और ईमानदारी को देखते हुए मैंने खुद आगे बढ़कर उन्हें प्रपोज किया और अब उनकी दुल्हन हैं। 

जैसे ही यह अनोखी प्रेम कहानी वायरल हुई, इंटरनेट पर कमेंट्स की मानो बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने हैरान होकर लिखा, प्यार अंधा होता है, पर इतना अंधा नहीं भाई। दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, अब तो चाय सर्व करने की ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ये पाकिस्तान है भैया, यहां कुछ भी हो सकता है। एक और यूजर ने कहा, कह दो कि ये झूठ है।