Headlines
Loading...
Video: 5 गेंदों पर लगातार 5 विकेट. 30 साल के गेंदबाज का बड़ा चमत्कार, सिर्फ इतने रन पर आधी टीम आउट...

Video: 5 गेंदों पर लगातार 5 विकेट. 30 साल के गेंदबाज का बड़ा चमत्कार, सिर्फ इतने रन पर आधी टीम आउट...

Brett Randell 5 Wickets in 5 Balls: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्रेट रेंडेल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के 254 साल के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने लगातार 5 गेंदों पर 5 विकेट चटकाकर यह उपलब्धि हासिल की, जो फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अब तक किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था.ये कारनामा न्यूजीलैंड के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड में देखने को मिला. ब्रेट रेंडेल ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से खेलते हुए नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ ये घातक गेंदबाजी की।

ब्रेट रेंडेल ने झटके 5 गेंदों पर लगातार 5 विकेट

30 साल के ब्रेट रेंडेल ने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. उन्होंने न सिर्फ 5 लगातार गेंदों पर 5 विकेट लिए, बल्कि एक ही सेशन में 8 ओवर में 7 विकेट चटकाए, जिसमें यह पांच विकेट वाला जादुई स्पेल शामिल था. मैच में उन्होंने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के टॉप ऑर्डर को तबाह करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. बता दें, ब्रेट रेंडेल पहले नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए ही खेलते थे और अब उसी टीम के खिलाफ उन्होंने ये कमाल किया. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में पहले हैट्रिक कई बार हुए हैं, लेकिन 5 लगातार गेंदों पर 5 विकेट का यह पहला मामला है. इससे पहले लिस्ट ए फॉर्मेट में ऐसा हुआ था।

बता दें, ब्रेट रेंडेल ने अपने दूसरे ही ओवर में पहली सफलता हासिल की. उन्होंने इस ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट चटकाया. इसके बाद अपने अगले ओवर की शुरुआत 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर ये कारनामा किया. इन 5 में से 3 विकेट उन्होंने क्लीन बोल्ड करके लिए, वहीं 2 बल्लेबाज कैच आउट हुए. जिसके चलते नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की आधी टीम सिर्फ 9 रन पर पवेलियन लौट गई. उनके इस जादुई स्पेल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

82 रन पर ढेर हुए नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की पारी

इस मुकाबले में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 373 रन बनाए थे. लेकिन इसके जवाब में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 82 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई. इस दौरान सिर्फ 2 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके. ब्रेट रेंडेल ने कुल 11 ओवर फेंके और 25 रन खर्च करते हुए 7 विकेट अपने नाम किए।