Headlines
Loading...
आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत से खुश नहीं हैं धीरेंद्र शास्त्री, सिखों की पगड़ी पहनकर कही ये बात, देखें Video...

आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत से खुश नहीं हैं धीरेंद्र शास्त्री, सिखों की पगड़ी पहनकर कही ये बात, देखें Video...

Dhirendra Shastri on Iran-America War: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत के बाद पुरी दुनिया से मिले जुले रिएक्शन आ रहे हैं लेकिन ज्यादातर लोग इसको गलत बता रहे हैं। बता दें ईरान अकेले इजरायल और अमेरिका जैसी ताकतों से लड़ रहा है और इस जंग के बीच अमेरिका ने आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई मौत के घाट उतार दिया। अब इस मामले में बागेश्वर धाम के मशहूर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रिएक्शन सामने आया है।

इस दौरान वो सिखों के साथ थे और पगड़ी बांधकर मीडिया के सामने आए थे। धीरेंद्र शास्त्री ने भी इस हमले और आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत गलत बताया है।

आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

बागेश्वर धाम के वाले बाबा ने जंग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''सनातन मतलब शांति और ये जो घटना हुई है बहुत ही निंदनीय हुई है। हम नहीं चाहते कि किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष के प्रति इस तरह का कार्य हो और किसी भी देश में किसी भी प्रकार का तनाव हो। सब एक रहें हैं और बीच का रास्ता निकाला जाए और भारत इसमें अहम भूमिका निभाए। हम दोनों तरफ से युद्ध की निंदा करते हैं, किसी तरफ से कोई हमला नहीं होना चाहिए। आम जनमानस को जीने का हक होना चाहिए वो चाहे किसी भी वर्ग का हो। युद्ध नहीं बुद्धत्व और सनातन को स्वीकान करें।'' धीरेंद्र शास्त्री का ये वीडियो वायरल हो रहा है।


लोग कर रहे हैं कमेंट्स

हमेशा हिंदू राष्ट् की मांग करने वाले धीरेंद्र शास्त्री के इस वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत पर जो कुछ भी उन्होने कहा वो हैरान करने वाला है। एक ने लिखा, ''युद्ध नहीं बुद्ध की राह पर चलिये तभी विश्व का कल्याण होगा।'' एक ने लिखा, ''बिल्कुल सही कहा बाबा जी ने।'' एक ने लिखा, ''ये ढोंगी बाबा आज सरदार जी बन गया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।