Headlines
Loading...
मुँह में घुसाई उँगलियाँ, सिर पर बजाए थप्पड़: ईद पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा से 'मुस्लिम युवकों' ने की अश्लीलता, Viral Video को बरेली पुलिस ने लिया संज्ञान...

मुँह में घुसाई उँगलियाँ, सिर पर बजाए थप्पड़: ईद पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा से 'मुस्लिम युवकों' ने की अश्लीलता, Viral Video को बरेली पुलिस ने लिया संज्ञान...

बड़ी खबर :: उत्तर प्रदेश के बरेली में महात्मा गाँधी की प्रतिमा के साथ अश्लीलता किए जाने से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो ईद के दिन के हैं और कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा यह घटना की गई है। 

वायरल वीडियो में कई मुस्लिम युवक एक चबूतरे पर महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ...
उत्तर प्रदेश के बरेली में महात्मा गाँधी की प्रतिमा के साथ अश्लीलता किए जाने से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो ईद के दिन के हैं और कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा यह घटना की गई है। वायरल वीडियो में कई मुस्लिम युवक एक चबूतरे पर बनी महात्मा गाँधी की प्रतिमा के साथ अश्लीलता करते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सैकड़ों यूजर्स ने यह वीडियो शेयर कर बरेली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने की माँग की है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में बच्चे महात्मा गाँधी की प्रतिमा के मुँह पर गुप्तांग रगड़ते और सिर पर थप्पड़ बजाते दिख रहे हैं। कुछ वीडियोज में बच्चे प्रतिमा के मुँह में उँगली भी कर रहे हैं और अन्य आपत्तिजनक हरकतें कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बरेली पुलिस ने भी इस पर संज्ञान ले लिया है।
बरेली पुलिस ने X पर इस वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया दी है। पुलिस ने एक पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, “संबंधित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।”कई सोशल मीडिया यूजर्स और अन्य लोगों ने भी इस वायरल वीडियो पर सवाल उठाए हैं। 

लेखक और विचारक रतन शारदा ने वायरल वीडियो के एक पोस्ट पर जवाब देते, “यह ईद पर उस नेता को उनकी श्रद्धांजलि है जिसने उन्हें भारत में बनाए रखने के लिए संघर्ष किया।” इसके अलावा कई अन्य लोगों में बच्चों के मन में भरी जा रही इस नफरत को लेकर सवाल उठाए हैं।