Headlines
Loading...
आज केएल राहुल बने नंबर-1, पंजाब किंग्स के खिलाफ धुआं-धुआं कर तोड़ दिया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड...

आज केएल राहुल बने नंबर-1, पंजाब किंग्स के खिलाफ धुआं-धुआं कर तोड़ दिया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड...

KL Rahul Fastest Hundred in IPL: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में केएल राहुल ने बल्ले से आग उगलते हुए तूफानी शतक ठोक इतिहास रच दिया है। दिल्ली की भीषण गर्मी में राहुल ने शानदार बल्लेबाजी कर मैदान का पारा और बढ़ा दिया। पंजाब के गेंदबाजों की बखिया उधेरते हुए स्टार बल्लेबाज ने 47 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज शतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने एक झटके में वीरेंद्र सहवाग, डेविड वॉर्नर और क्विंटन डी कॉक जैसे धुरंधर बल्लेबाजों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। 

केएल राहुल अब आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 48 गेंदों पर शतक ठोका था। केएल राहुल ने उनसे एक गेंद कम यानी 47 गेंदों में सौ का आंकड़ा क्रॉस कर इतिहास रच दिया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज शतक

केएल राहुल- 47 गेंदों में बनाम पंजाब किंग्स
क्विंटन डी कॉक, 48 गेंदों में बनाम आरसीबी
वीरेंद्र सहवाग- 48 गेंदों मन बनाम डेक्कन चार्जर्स
एबी डिविलियर्स- 51 गेंदों पर बनाम सीएसके
डेविड वॉर्नर- 52 गेंदों पर बनाम डेक्कन चार्जर्स

केएल राहुल ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में केएल राहुल शुरुआत से लेकर अंत तक गेंदबाजों के धागे खोलते रहे. उन्होंने 67 गेंदों पर 152 रनों की करिश्माई पारी खेली. इसके साथ ही वो आईपीएल इतिहास में भारत की तरफ से किसी मैच में उच्चतम स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने पिछले साल पंजाब किंग्स के खिलाफ ही 141 रनों की पारी खेली थी. वहीं, केएल राहुल आईपीएल में 150+ रन स्कोर करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. मेगा इवेंट में सबसे उच्चतम स्कोर करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रनों की अद्भुत पारी खेली थी।

आईपीएल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

175* - क्रिस गेल (आरसीबी) बनाम पीडब्ल्यूआई, बेंगलुरु, 2013
158* - ब्रेंडन मैकुलम (केकेआर) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2008
152* - केएल राहुल (डीसी) बनाम पीबीकेएस, दिल्ली, 2026
141 - अभिषेक शर्मा (एसआरएच) बनाम पीबीकेएस, हैदराबाद, 2025
140* - क्विंटन डी कॉक (केकेआर) बनाम एलएसजी, मुंबई डीवाईपी, 2022 ।।