Headlines
Loading...
सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम में जैपुरिया स्कूल्स पड़ाव चंदौली के छात्रों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन...

सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम में जैपुरिया स्कूल्स पड़ाव चंदौली के छात्रों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन...

चंदौली/पड़ाव ब्यूरो। सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम में जैपुरिया स्कूल्स पड़ाव के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। टॉपर मनस्वी जैन ने 98.6% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसके अलावा 14 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 51 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 

जबकि 130 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया.मनस्वी जैन ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्वेषा सिंह ने 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं नौरिता जैन एवं प्रार्थना गुप्ता ने 97.8 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। निदेशक मनोज बजाज, कार्यकारी निदेशक श्यामसुंदर बजाज, गौरांग बजाज , गवेंद्र बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, बिनोद दास मौजूद थे।