Headlines
Loading...
13 साल से IPL खेल रहे बुमराह के सामने होगा 15 साल का बच्चा, छक्कों का एक्सपर्ट्स वैभव सूर्यवंशी से आज कैसे निपटेंगे बुम-बुम...

13 साल से IPL खेल रहे बुमराह के सामने होगा 15 साल का बच्चा, छक्कों का एक्सपर्ट्स वैभव सूर्यवंशी से आज कैसे निपटेंगे बुम-बुम...

गुवाहाटी। इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने से पहले यूथ लेवल पर धमाल मचा रहे युवी सनसनी वैभव सूर्यवंशी टॉप फॉर्म में हैं। उन्होंने महज 15 बॉल पर फिफ्टी ठोकते हुए इस बार इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत की। अब उनका सामना जिस टीम से होने जा रहा है उसमें जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे अनुभवी और घातक गेंदबाज हैं। इस मैच में उनके उतरने का हर किसी को इंतजार है। सबसे ज्यादा उत्सुकता लोगों में बुमराह से उनकी टक्कर को देखने की है।

अब यह बात सबको पता है कि 15 साल का यह खिलाड़ी लेग साइड को टारगेट करना पसंद करता है. खासकर लॉन्ग ऑन और स्क्वायर लेग के बीच के एरिया में. गेंदबाजों ने सूर्यवंशी की स्टंप्स को निशाना बनाने और शॉर्ट बॉल से उसे परखने की कोशिश की है. ये रणनीति उसके लिए फायदेमंद साबित हुई है, जिससे वह आसानी से ऑन साइड में शॉट मारकर बाउंड्री पार कर लेता है।
 

बुमराह के यॉर्कर के सामने होंगे वैभव सूर्यवंशी

सूर्यवंशी को जीटी के गेंदबाजों ने लगातार ऑफ स्टंप पर या उसके बाहर गेंदबाजी की. ये गेम प्लान का हिस्सा था जिससे उसकी ताकत को कम किया जा सके. ऐसा ही कुछ मुंबई इंडियंस के गेंदबाज भी करेंगे. बुमराह की यॉर्कर का सामना वैभव कैसे करेंगे यह सबको देखना है. इतना ही नहीं धीमी गति की बॉल को करने में माहिर बूम बूम का सामना तूफानी शॉट्स लगाने वाले वैभव कैसे करेंगे ये दोना होगा।

32 साल के बुमराह और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी

उसकी 18 गेंद में 31 रन की पारी में 22 रन ऑफ साइड पर आए, जिसमें एक चौका और थर्ड मैन के ऊपर शानदार छक्का शामिल था. कवर और लॉन्ग ऑफ की तरफ भी उन्होंने रन बनाए. जसप्रीत बुमराह मुंबई के लिए एक्स फैक्टर का काम करते हैं. चाहे पावरप्ले हो, मिडिल ओवर हो या डेथ ओवर, 32 साल का यह गेंदबाज सूर्यवंशी के लिए सबसे बड़ी चुनौती पेश कर सकता है. उसकी लाइन, लेंथ और विविधता पर नियंत्रण उसे किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल बना देता है, फिर चाहे वह 15 साल का ही क्यों न हो।

मंगलवार को सूर्यवंशी को गुवाहाटी में लीग की सबसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण वाली टीम के खिलाफ एक और कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा। आईपीएल में कुछ ही टीमें मुंबई इंडियंस की तरह अनुशासित गेंदबाजी योजना को लागू करने में सक्षम हैं, और उनकी विविध और अनुभवी पेस अटैक सूर्यवंशी को परखने के लिए बिल्कुल सही साबित हो सकती है। हार्दिक पांड्या ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच मिस किया था। रविवार को ट्रेनिंग में लौट आए और आज मंगलवार के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।