Headlines
Loading...
'वॉर लॉकडाउन नोटिस?, 15 अप्रैल से दिल्ली में लॉकडाउन', 1 अप्रैल को वायरल हो रहे PDF का सच क्या है? जानिए डिटेल...

'वॉर लॉकडाउन नोटिस?, 15 अप्रैल से दिल्ली में लॉकडाउन', 1 अप्रैल को वायरल हो रहे PDF का सच क्या है? जानिए डिटेल...

1 April Viral Whatsapp Message Truth: 1 अप्रैल 2026 के दिन एक ही मैसेज कई लोगों को फॉर्वड किया जा रहा है। यह PDF मैसेज है, जिसके टाइटल में दिल्ली में 15 अप्रैल से आंशिक लॉकडाउन की बात लिखी है।यह देखने के लिए पैनिक होकर लोग PDF खोल रहे हैं, जिसके बाद अंदर का उनका सच से सामना हो रहा है।

देशभर में बीते कुछ दिनों से इस बात की चर्चा जोरों पर हैं कि क्या 'देश में लॉकडाउन लगने वाला है?' हालांकि, इस दावे की अब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन फिर भी विश्वभर में आए आर्थिक संकट के चलते लोग ऐसा अनुमान लगा रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया और वाट्सऐप पर एक PDF भी जमकर शेयर किया जा रहा है।

जिसके टाइटल में ही 'दिल्ली सरकार की प्रेस रिलीज, 15 अप्रैल 2026 से आंशिक लॉकडाउन प्रभावी होने की घोषणा' लिखा हुआ है। यहां तक कि मेरे पास जो PDF आया है, उसमें तो यह 'वॉर लॉकडाउन नोटिस' भी लिखा है। लेकिन अगर आप थोड़ा तारीख को गौर करें, तो यह पता चलता है कि आज 1 अप्रैल 2026 है।

अप्रैल फूल बनाया… 

मीमर्स या कंटेंट क्रिएटर्स बहुत दिमाग लगाकर ऐसा कुछ करते हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग 'अप्रैल फूल' बन सकें। आगे बढ़े उससे पहले ही आपको बता दें कि अगर आपके पास भी ऐसा मैसेज आया है, तो यह कोई नोटिस-वोटिस नहीं है, बस अगर आपने खोला तो आप 'अप्रैल फूल' बनने वाले हैं। क्योंकि 1 अप्रैल को ही 'अप्रैल फूल' मनाया और बनाया जाता है।

इस नोटिस को सब खोल रहे हैं 

इस नोटिस को वैसे ज्यादा से ज्यादा लोग खोल रहे हैं। क्योंकि इसका टाइटल ही बेहद क्लिकिंग है। लेकिन असल में अंदर खोलने पर आपको 'एक फनी ईमोजी के साथ अप्रैल फूल' लिखा हुआ मिलेगा। यह PDF जमकर वायरल हो रहा, खासकर व्हाट्सएप पर इससे भ्रम और दहशत फैल गई है। इस शरारत के समय ने इसके प्रभाव को और बढ़ा दिया है।

यहां से शुरू हुई अटकलें 

बताते चले कि हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया (West Asia) संघर्ष पर संसद सत्र के दौरान यह कहा था कि 'हमें कोविड जैसी स्थितियों' के लिए तैयार रहना चाहिए। जिसके बाद ऑनलाइन संभावित 'लॉकडाउन जैसी स्थिति' को लेकर अटकलें तेज हो गई।

खैर, इसमें कोई सच्चाई नहीं है… 

वैसे वायरल हो रहे इस PDF में कोई सच्चाई नहीं है। लेकिन अगर आप भी अपनों को इस PDF से अप्रैल फूल बनाना चाहते हैं। तो बस यहां क्लिक करें। हालांकि, अब इस PDF के बारे में काफी लोगों को पता चल चुका होगा। ऐसे में हमने आपके लिए 10 ऐसे आइडियाज ढूंढे हैं। जिसकी मदद से आप अब भी लोगों को अप्रैल फूल बना सकते हैं।

हालांकि, अप्रैल की पहली तारीख को इस तरह के भ्रामक संदेश और PDF आम बात हैं। उपयोगकर्ताओं को सतर्क रहने, जानकारी शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि करने और अनावश्यक घबराहट पैदा करने वाले PDF के झांसों में न आए। यह सिर्फ मजाक के उद्देश्य के लिए होता है।