Headlines
Loading...
क्रिकेट इतिहास की वो सबसे लंबी पारी, जहाँ 16 घंटे बल्लेबाजी कर गेंदबाजों के सामने चट्टान बन गया था ये धुरंधर खिलाड़ी, लगाया तिहरा शतक..

क्रिकेट इतिहास की वो सबसे लंबी पारी, जहाँ 16 घंटे बल्लेबाजी कर गेंदबाजों के सामने चट्टान बन गया था ये धुरंधर खिलाड़ी, लगाया तिहरा शतक..

एजेंसी स्पोर्ट्स न्यूज। फटाफट क्रिकेट के मौजूदा दौर में टेस्ट फॉर्मेट की लोकप्रियता तेजी से घटी है. टी20 की सफलता के बाद अधिकतर फैंस की भी टेस्ट क्रिकेट में रुचि कम हुई है. आज बेशक क्रिकेट में टी20, टी10 और द हंड्रेड जैसे प्रयोग हो रहे हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट की अपनी एक अलग पहचान है और इस खेल में अब तक जितने भी फॉर्मेट हुए वो सभी इस टेस्ट की देन है.यही कारण है कि आज भी टेस्ट क्रिकेट से जुड़ी ऐसे किस्से और कहानियां हैं, जिसके बारे में फैंस जानेंगे तो उन्हें अचंभा होगा।

ऐसी ही एक कहानी है पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज हनीफ मोहम्मद की जब उन्होंने 16 घंटे तक बल्लेबाजी कर गेंदबाजों को रुला दिया था. ये घटना है साल 1958 की है जब पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच ब्रिजटाउन में टेस्ट मैच खेला गया था. इस मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद 970 मिनट तक बल्लेबाजी की थी जो 16 घंटे 10 मिनट होता है. टेस्ट क्रिकेट में आज भी ये सबसे लंबी पारी है. अपनी इस बल्लेबाजी में उन्होंने पाकिस्तान के लिए 337 रन बनाए थे।

ड्रॉ हो गया था वेस्टइंडीज-पाकिस्तान का मैच

हनीफ मोहम्मद के ऐतिहासिक पारी वाले इस मैच की बात करें तो ये ड्रॉ रहा था. मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एवर्टन वीक्स के 197 रन और कॉनराड हंटे की 142 रनों की पारी से 9 विकेट पर 579 रन बनाकर पारी को घोषित किया था. वेस्टइंडीज के इस स्कोर के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 42.2 ओवर में 106 रन पर सिमट गई. ऐसे में वेस्टइंडीज ने उसे फॉलोऑन दे दिया.फॉलोऑन मिलने के बाद पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी. पारी की शुरुआत एक बार फिर से हनीफ मोहम्मद ने की थी।

पहली पारी में हनीफ सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन इस बार वह कुछ और ही करने के मूड में मैदान पर उतरे थे. इस दौरान हनीफ को इम्तियाज अहमद का बेहतरीन साथ मिला जिन्होंने 91 रन बनाए थे. इस तरह खेल के 5वें दिन हनीफ के तिहरे शतक से पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 657 रन बनाकर पारी घोषित किया. पहली और दूसरी पारी के स्कोर के आधार पर पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के सामने 185 रनों का टारगेट दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 28 रन ही बना पाई थी कि आखिर दिन की समाप्ति की घोषणा हो गई, जिससे मैच ड्रॉ हो गया।