Headlines
Loading...
दिल्ली में दोस्ती का हुआ खौफनाक अंत; चाकू से गोदकर 16 साल की किशोरी की हत्या, फिर आग लगाकर युवक ने की आत्महत्या...

दिल्ली में दोस्ती का हुआ खौफनाक अंत; चाकू से गोदकर 16 साल की किशोरी की हत्या, फिर आग लगाकर युवक ने की आत्महत्या...

पूर्वी दिल्ली, न्यूज। पुरानी सीमापुरी में एक सनसनीखेज घटना में 24 साल के युवक ने 16 साल की किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।इसके बाद घर जाकर सिलिंडर से गैस खोलकर खुद को आग लगा ली। इस घटना में युवक की मौत हो गई, वहीं किशोरी ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि नई सीमापुरी निवासी जतिन और किशोरी के बीच पहले से दोस्ती थी और किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद के दौरान युवक ने किशोरी पर हमला कर दिया।

घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल किशोरी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई।

जतिन घर गया और खुद को आग लगा दी

वारदात के कुछ देर बाद युवक अपने घर गया और खुद को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और दोनों के बीच दोस्ती और घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल की जा रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।