वाराणसी : बेगमपुरा एक्सप्रेस में दनदनाती घुसी जीआरपी, पूछा- बैग में क्या है? खोलते ही फटी रह गई सबकी आंखें,16 लाख ₹नकदी बरामद...
वाराणसीकैंट न्यूज। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान जीआरपी की बड़ी सफलता हासिल हुई. मंगलवार को बेगमपुर एक्सप्रेस में जीआरपी की टीम चेकिंग के दौरान दो बैग से भरी मात्रा में नकदी बरामद की है.ट्रेन के एक जनरल कोच से दो बैग में करीब 16 लाख रुपये के नए नोट जब्त किए. बैग खोलते ही उसमें 10 रुपए से लेकर 200 रुपए की गड्डी देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।
जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर ने बताया कि जीआरपी, आरपीएफ की नियमित चेकिंग प्लेटफार्म आठ पर चल रही थी. इसी दौरान एक शख्स पिट्ठू बैग और ट्राली बैग के साथ दिखा. वह बेगमपुरा एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध देख जब तलाशी ली गई तो नोटों का जखीरा मिला. जांच में पता चला कि शख्स शाजहांपुर निवासी रवि गुलाटी है। पूछताछ में रवि गुलाटी ने बताया कि तिलहर में उसकी जनरल कॉस्मेटिक की दुकान है। शादी विवाह में नए नोटों की डिमांड को देखते हुए उसने मार्केट से यह करेंसी उठाई थी, हालांकि वह कोई वैध डाक्यूमेंट्स नहीं दिखा सका।
नकदी को आयकर विभाग को सौंपा गया
पुलिस ने बरामद नकदी को आयकर विभाग के पास जमा करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह पैसा किसका है और कहीं इसका संबंध किसी अवैध गतिविधि से तो नहीं है। नादेशा लगाया जा रहा है कि पश्चिम यूपी में नई करेंसी की कालाबाजारी के तहत यह रकम ले जाई जा रही थी। मामले की विस्तृत जांच के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है और संबंधित एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है।