Headlines
Loading...
वाराणसी प्रधानमंत्री दौरा : वाराणसी को चमकाने की तैयारी, 250 टन अतिरिक्त कचरा निस्तारित...

वाराणसी प्रधानमंत्री दौरा : वाराणसी को चमकाने की तैयारी, 250 टन अतिरिक्त कचरा निस्तारित...

सप्ताह व्यापी महा-सफाई अभियान, सेंट्रल कमांड से चौबीस घंटे निगरानी,कूड़ा उठान 1100 से बढ़कर 1300 टन के पार

वाराणसी, ब्यूरो 24 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 28 अप्रैल को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को देखते हुए नगर निगम शहर को चमकाने में जुटा हुआ है। इस क्रम में सप्ताह व्यापी 'महा-सफाई अभियान' शुरू किया है। 

महा-सफाई अभियान के शुरू होने के बाद से कूड़ा उठान में और तेजी आई है। पिछले दो दिनों में ही करीब 250 टन अतिरिक्त कूड़ा उठाया गया है। अब प्रतिदिन 1200 से 1300 टन तक कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। जब कि सामान्य दिनों में प्रतिदिन लगभग 1100 टन कूड़ा निकलता है।

शुक्रवार शाम यह जानकारी नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने दी। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के तहत सभी वार्डों में विशेष टीमें तैनात की गई हैं। कार्यों की सुचारू मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक वार्ड में अधिकारियों को नोडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इतना ही नहीं, सफाई व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सीधे 'सेंट्रल कमांड' के जरिए हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी इलाके में गंदगी न छूटे। 

अभियान के दौरान मुख्य सड़कों के साथ-साथ उपेक्षित पड़े खाली प्लाटों और सार्वजनिक पार्कों की विशेष सफाई की जा रही है। निगम की कोशिश है कि प्रधानमंत्री के आगमन तक शहर का कायाकल्प हो जाए, ताकि काशी आने वाले मेहमानों और स्थानीय निवासियों को एक स्वच्छ परिवेश मिल सके। सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वार्ड स्तर पर कूड़े के ढेरों को पूरी तरह समाप्त करें।