Headlines
Loading...
वाराणसी के बघवानाला क्षेत्र में आज शाम 4 बजे आग से तीस झोपड़ियां जलकर हुई खाक...

वाराणसी के बघवानाला क्षेत्र में आज शाम 4 बजे आग से तीस झोपड़ियां जलकर हुई खाक...

वाराणसी, 23 अप्रैल। वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र के बघवानाला क्षेत्र में सड़क किनारे बनी झोपड़ियाें में गुरुवार को तकरीबन चार बजे अचानक आग लग गई। आग की उठती लपटों से करीब तीस झोपड़ियां पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे के बाद आग को नियंत्रित कर लिया। इस दौरान झोपड़ियों में रखे सामान जलकर राख हाे गए।

वाराणसी के मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद ने बताया कि बघवानाला क्षेत्र में बनी झोपड़ियाें में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।