Headlines
Loading...
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया, कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 53 गेंद में खेली 115 रन की आतिशी पारी, INDw 192, SAw 193/1...

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया, कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 53 गेंद में खेली 115 रन की आतिशी पारी, INDw 192, SAw 193/1...

जोहानिसबर्ग: तीन मैच, तीनों में सफल रन चेज। इस सीरीज़ में भारत ने कुल 21 विकेट गंवाए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ सात विकेट खोए हैं। आंकड़ा दोनों टीमों के बीच के अंतर को बखूबी दर्शाता है। टी20 विश्व कप में सिर्फ 50 दिन बचे हैं, ऐसे में भारत शेष दो मैच जीतकर वापसी करने के लिए उत्सुक होगा। 

हालांकि, दक्षिण अफ्रीका एक मिशन पर उतरी हुई टीम लग रही है और उन्हें हराना आसान नहीं होगा। शनिवार को चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जब दोनों टीमें एक ही मैदान पर आमने-सामने होंगी, तब क्या होता है, यह देखना दिलचस्प होगा। 
कप्तान लौरा वोल्वार्ट (53 गेंदों में 115 रन) की आतिशी शतकीय पारी और पहले विकेट के लिए सुने लुस (42 गेंदों में नाबाद 64 रन) के साथ उनकी 92 गेंदों में 183 रन की साझेदारी के बूते दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की महिला टी20 श्रृंखला के तीसरे मुकाबले को 21 गेंद शेष रहते नौ विकेट से जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। 

वोल्वार्ट ने 14 चौके और 5 छक्के मारे।भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (66) और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (64) के अर्धशतकों तथा दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की बदौलत चार विकेट पर 192 रन बनाए थे, लेकिन वोल्वार्ट की ताबड़तोड़ पारी ने इस बड़े स्कोर को भी बौना साबित कर दिया। कप्तान लौरा वोल्वार्ट को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।