Headlines
Loading...
आज रात 9 बजे मीरजापुर में भीषण हादसा, ट्रक की टक्‍कर से बोलेरो में लगी आग से 8 लोग जिंदा जले; कार सवार की भी मौत...

आज रात 9 बजे मीरजापुर में भीषण हादसा, ट्रक की टक्‍कर से बोलेरो में लगी आग से 8 लोग जिंदा जले; कार सवार की भी मौत...

मीरजापुर, ब्यूरो। वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 ड्रमंडगंज बड़का माेड़ के पास बुधवार की रात लगभग नौ बजे चना लदे ट्रक का ब्रेक फेल होने पर कटेंनर को टक्कर मारते हुए बोलेरो व शिफ्ट डिजायर में टक्कर दिया। 

वहीं घटना के दौरान बोलेरो में डिवायडर से टकराने के कारण आग लग गई। इससे उसमें सवार ड्राईवर सहित आठ लोग जिंदा जल गए। वहीं दूसरी कार में भी एक दो लोगों की माैत हो गई है।

घटना के एक घंटे बाद याने अभी 10 बजे के लगभग पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाई। जानकारी पर एसपी अपर्णा रजत काैशिक, सीओ लालगंज अमर बहादुर व लालगंज तथा हलिया थाने की फोर्स पहुंच गई है।

हमारे चीफ ब्यूरो द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश से बोलेरो सवार चार पहिया गाड़ी मीरजापुर की ओर आ रही थी। उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह से जल गए है। कार भी पूरी तरह से जल गई। जिससे उनकी पहचान करने में दिक्कत आ रही है।
शेष खबर अपडेट जारी है...।