Headlines
Loading...
काशी में गंगा नदी में बोट पर नाविकों ने पी बीयर, डीजे पर डांस किया, वीडियो वायरल, पुलिस द्वारा पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी :ACP...

काशी में गंगा नदी में बोट पर नाविकों ने पी बीयर, डीजे पर डांस किया, वीडियो वायरल, पुलिस द्वारा पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी :ACP...

वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर हुई एक पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग नाव पर बियर पार्टी करते और डीजे की धुन पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार की है, जब अष्टमी के मौके पर नाविक 'बधावा' लेकर शीतला माता मंदिर जा रहे थे। इस दौरान कई नावों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था और उन पर बड़े-बड़े डीजे लगाए गए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर लोगों में आक्रोश है।

गंगा नंदी में नाव पर बीयर और डीजे पार्टी:

परंपरा के अनुसार, माझी समाज के लोग हर साल शीतला माता के दर्शन के लिए जाते हैं और 'बधवा' गीत गाकर माता का गुणगान करते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इसमें भक्ति और लोक संस्कृति का मेल देखने को मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार करीब 4000 नाविक 1500 नावों के साथ गंगा में उतरे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने नदी के बीच ही बियर पार्टी की और डीजे पर जमकर डांस किया, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।वीडियो पर बवाल:
वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। दरअसल, गंगा नदी की सुरक्षा और पवित्रता को ध्यान में रखते हुए नावों पर डीजे और पार्टी करने पर पहले से ही प्रतिबंध है। इसके बावजूद इस तरह की घटना ने पुलिस और जल पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस वायरल वीडियो को लेकर जांच कर रही है।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग:

वहीं, 'मां गंगा निषादराज सेवा न्याय' संगठन ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ लोगों की हरकत को पूरे माझी समाज से जोड़ना गलत है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले पर एसीपी अतुल अर्जुन ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आ चुका है और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।