Bihar Double Murder: जरा सी बात पर पहले सिर धड़ से किया अलग, फिर भीड़ ने उस आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला...
बिहार के अररिया जिले में गुरुवार को हुए एक डबल मर्डर ने लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर दी है। वहीं इस पूरी घटना ने बिहार सरकार और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। खुद तेजस्वी यादव ने इस सनसनीखेज घटना का वीडियो और तस्वीर शेयर कर नीतीश सरकार पर तीखा हमला किया है।
बता दें कि पहले तो फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले युवक ने एक पिकअप ड्राइवर की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला।
हैवान ने पहले धड़ से अलग किया सिर
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी ने बीच सड़क जो हैवानियत की थी उसे देखकर लोगों ने अपनी आंखें बंद कर लीं। आरोपी ने चाकू गोदकर ना सिर्फ ड्राइवर की हत्या की, बल्कि उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी कटे हुए सिर को लेकर सैकड़ों लोगों के सामने घूमता रहा और फिर उसे बीच सड़क पर ही छोड़ दिया। बता दें कि कई लोगों ने उसके पास जाने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी के सिर पर खून सवार था, इसलिए लोग कुछ देर के लिए शांत रहे।
भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
बता दें कि इस जघन्य वारदात को देकर लोगों में आक्रोश आ गया और गुस्साई भीड़ उसको ढूंढ़कर लेकर आई जो अपने घर में जाकर छिप गया था। उसे पहले घसीटकर सड़क पर लेकर आए फिर भीड़ ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हैरानी बात यह है कि ये सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
मामूली विवाद बना जानलेवा
पुलिस ने बताया कि यह पूरा विवाद पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था। ड्राइवर की पहचान जोगबनी शहर के रहने वाले अली हुसैन के रूप में हुई है। वहींआरोपी का नाम रवि चौहान है। जोसत्तू बेचता था। दोनों गाड़ी पार्किंग को लेकर झगड़ रहे थे। लेकिन देखते ही देखते यह मामूली विवाद हिंसक हो गया और रवि ने हुसैन पर चाकू से हमला कर दिया। उसने बीच सड़क पर ड्राइवर का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद भीड़ ने आरोपी को पीट पीटकर मार डाला।
मौके पर हालात तनावपूर्ण
बता दें कि फिलहाल मौके पर हालात तनावपूर्ण हैं। भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं। पूरे इलाके को छाबनी में तब्दील कर दिया गया है। जिले के बड़े अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में लगे हुए हैं।