Headlines
Loading...
प्रयागराज/नैनी मर्डर खुलासा :: नाती-पोतों वाले बाबा को बुढ़ापे में इश्क करना पड़ा भारी, प्रेमिका के पति ने ही कुल्हाड़ी से की हत्या...

प्रयागराज/नैनी मर्डर खुलासा :: नाती-पोतों वाले बाबा को बुढ़ापे में इश्क करना पड़ा भारी, प्रेमिका के पति ने ही कुल्हाड़ी से की हत्या...

यूपी क्राईम न्यूज :: यूपी के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग को बुढ़ापे में इश्क लड़ाना भारी पड़ गया। प्रेमिका के पति ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। नैनी के धनुआ गांव में 2 अप्रैल की रात हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग हजारीलाल की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। हजारीलाल की हत्या आशनाई में हुई थी। उसकी 65 वर्षीय प्रेमिका के पति ने प्रतिशोध में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

धनुआ के रहने वाले हजारीलाल एक ठेकेदार के यहां बालू, गिट्टी की चौकीदारी करते थे। वहीं, दो अप्रैल की रात सोते समय उनकी हत्या कर दी गई थी। तीन अप्रैल की सुबह चारपाई पर खून से सना उनका शव पाया गया था। उनकी बेरहमी के साथ धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई थी। बेटे सोनू ने अज्ञात के खिलाफ नैनी थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

8 साल से चल रहा था लव अफेयर

जांच में जुटी पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हत्यारे तक पहुंच गई और रविवार को धनुआ के रहने वाले 66 वर्षीय रामलाल को गिरफ्तार कर लिया। रामलाल ने हत्या की जो वजह बताई उसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रामलाल ने बताया कि उसकी पत्नी का लगभग आठ साल से हजारीलाल से अवैध संबंध था। इसी के चलते उसने हजारीलाल की हत्या की।

70 वर्ष की उम्र में प्रेम कहानी से सभी अवाक

हजारीलाल की हत्या के बाद पुलिस के खुलासे से सभी हैरत में हैं। 70 वर्षीय हजारीलाल का भरा-पूरा परिवार है। बेटे-बहू ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े नाती-पोते भी हैं। इस उम्र में हजारीलाल का हम उम्र महिला से प्रेम संबंध होना हैरान करने वाला है। जिस किसी ने भी इस प्रेम कहानी को सुना अवाक रह गया।