Headlines
Loading...
सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार से दो दिवसीय काशी दौरे पर रहेंगे, यहां से वे सर्किट हाउस, फिर कालभैरव मंदिर, बरेका गेस्ट हाउस जाएंगे...

सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार से दो दिवसीय काशी दौरे पर रहेंगे, यहां से वे सर्किट हाउस, फिर कालभैरव मंदिर, बरेका गेस्ट हाउस जाएंगे...

वाराणसी, ब्यूरो 20 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार से दो दिवसीय काशी दौरे पर होंगे। वह शाम पांच बजे के बाद हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सर्किट हाउस, फिर काल भैरव मंदिर, बरेका गेस्ट हाउस जाएंगे। बरेका में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। वह रात्रि प्रवास करेंगे। 

मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान उनके रूट पर जीरो ट्रैफिक रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान के समय विभिन्न रूटों पर डायवर्जन किया गया है। 

* मोढ़ैला तिराहा से वाहन मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे, मोहनसराय या चांदपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट होंगे।
* मंडुवाडीह तिराहा से वाहनों को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ये मोढ़ैला की तरफ डायवर्ट होंगे। 
* बौलिया तिराहा से लहरतारा जाने वाले वाहन फुलवरिया ओवरब्रिज की तरफ डायवर्ट होंगे।      
* महमूरगंज पुलिस चौकी तिराहा से वाहन ककरमत्ता की तरफ नहीं जा सकेंगे। 
* महमूरगंज आरओबी से वाहन मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। 
* इसी तरह लहरतारा चौराहा से वाहन मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें चांदपुर चौराहा की तरफ भेजा जाएगा। 
* भिखारीपुर तिराहा से बरेका गेट या ककरमत्ता की तरफ जाने वाले वाहन सुन्दरपुर या चितईपुर की तरफ डायवर्ट होंगे।

सीएम के पहुंचने पर बरेका में भी डायवर्जन

* सिनेमा हॉल तिराहा, सेंट्रल जेल मार्केट तिराहा, सूर्य सरोवर के पास से बरेका गेस्ट हाउस की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। 
* रेलवे क्रॉसिंग तिराहों से भी वाहन सेंट्रल मार्केट तिराहा एवं सिनेमा हाल तिराहा पर नहीं आ सकेंगे। 
* इंटर कॉलेज चौराहा से किसी भी वाहन को कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

शाम चार बजे से बड़े वाहनों पर प्रतिबंध

* एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि शाम चार बजे से टेंपो ट्रैवेलर, क्रूजर जैसी बड़ी टूरिस्ट गाड़ियां जगतगंज तिराहा से लकड़ी मंडी की ओर डायवर्ट होंगी। 
* वहीं, विशेश्वरगंज तिराहा से आगे ये गाड़ियां मैदागिन, कालभैरव की तरफ नहीं जा सकेंगी। इन्हें गोलगड्डा की ओर भेजा जाएगा। * चांदपुर चौराहा से सभी रोडवेज एवं सवारी, टूरिस्ट बसें लहरतारा चौराहा या मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगी। 
* अखरी बाइपास से भिखारीपुर तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगी।असुविधा एवं जानकारी के लिए यहां संपर्क करें...।
ट्रैफिक कंट्रोल रूम - 7839856994 ।।
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर - 7317202020 ।।