हिमाचल में एक ही युवती से शादी करने वाले दो सगे भाइयों ने अपनी बेटी का नाम रखा 'युवनया', पूछा- कैसा लगा...
सिरमौर, न्यूज। हिमाचल के सिरमौर जिले में रहने वाले दो सगे भाइयों कपिल और प्रदीप नेगी ने पिछले साल सुनीता नाम की युवती से शादी की थी। अब दोनों भाइयों की पत्नी सुनीता ने बेटी को जन्म दिया है। पिछले दिनों दोनों भाइयों ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक पेज पर साझा की थी।
यह जानकारी सामने आने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर बधाइयां दी। अब दोनों भाइयों ने एक और जानकारी साझा की है। दोनों ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नामकरण कर दिया है। उन्होंने बताया कि हमले अपनी बेटी का नाम युवन्या रखा है। आप लोगों को हमारी बेटी का नाम कैसा लगा अपनी राय जरूर दें।
लोगों ने किए कमेंट
दोनों भाइयों की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्होंने नामकरण की बधाई भी दी और बताया भी कि उन्हें नाम कैसा लगा। भीम सिंह चौहान नाम के यूजर ने इस नाम को कठिन बता दिया। उन्होंने लिखा कि कठिन नाम है, कुछ आसान सा रखो जो सब लोग बोल सके। वहीं घनश्याम ठाकुर नाम के यूजर ने लिखा, बहुत अच्छा है आपकी बेटी का नाम। नितिन पवार ने लिखा युवनया नाम बहुत अच्छा है। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें कुछ और नाम रखने के लिए कहा। कुछ ने कई नाम भी स्जेस्ट कर दिए।
फेसबुक पर ही दी थी बेटी होने की जानकारी
बता दें कि पिछले हफ्ते अपने फेसबुक पेज पर दोनों भाइयों ने बेटी होने की खुशखबरी दी थी।
उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि आज का दिन हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत और यादगार दिन बन गया है।
आज हमारी छोटी सी तिकड़ी में एक नन्हा सा मेहमान आया है। इस नन्हे से मेहमान के आने से हमारे घर ही नहीं बल्कि हमारे दिलों को भी खुशियों से भर दिया है। देवी-देवताओं और बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज हम माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त कर पाए हैं।
बोले- हमारी दुनिया बदल गई
उन्होंने आगे लिखा था कि ये एहसास शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। क्योंकि आज से हमारी दुनिया ही बदल गई है। अब तक जो जिंदगी हम सिर्फ अपने लिए जी रहे थे, आज से वो एक नई जिम्मेदारी, नए सपनों और नई खुशियों के साथ आगे बढ़ेगी। इस नन्हे से फरिश्ते के आने से हमारा घर हंसी, प्यार और खुशियों से भर गया है।