Headlines
Loading...
तू मारेगा... तू करेगा... हार्दिक की वो बात, जिसे सुनकर तिलक को आया जोश; शतकवीर ने बीच मैदान हार्दिक की बातों का किया खुलासा...

तू मारेगा... तू करेगा... हार्दिक की वो बात, जिसे सुनकर तिलक को आया जोश; शतकवीर ने बीच मैदान हार्दिक की बातों का किया खुलासा...

GT vs MI IPL 2026 Match: तिलक वर्मा के लिए 20 अप्रैल 2026 बेहद खास रहा। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का बाएं हाथ का यह खब्बू बल्लेबाज इस तारीख को संजोकर रखेगा। इस दिन तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अपने आईपीएल करियर की सबसे यादगार पारी खेली। गुजरात टाइन्स (Gujarat Titans) के घर में तिलक वर्मा ने 45 गेंद पर तूफान ला दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में वर्मा जी के लड़के ने 101 रन की नाबाद पारी खेलकर अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा।

मैच में एक समय तिलक 22 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद ब्रेक होता है। फिर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) तिलक वर्मा से बातचीत करते हैं। फिर 15वें ओवर में तिलक बल्ला गरज उठा। प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर सिक्स फिर दूसरी और तीसरी गेंद पर दो लगातार चौके लगाए। इसके बाद फिर हार्दिक पांड्या ने कुछ कहा। फिर क्या था तिलक वर्मा पर मानों कोई जिन्न सवार हुआ और चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। अगली 23 गेंद पर तिलक ने 82 रन ठोक दमदार शतक जड़ा। तिलक ने कुल 8 चौके और 7 छक्के जड़े।

तिलक वर्मा ने किया बातचीत का खुलासा

मैच के बाद शतकवीर तिलक ने हार्दिक के साथ बीच मैदान हुई बातचीत का खुलासा किया। तिलक ने बताया कि हार्दिक ने उनमें जोश भरने के लिए क्या-क्या कहा। साथ ही अपने पसंदीदा शॉट और पसंदीदा बैटिंग पोजिशन के बारे में खुलकर बात की।

'तू मारेगा... तू करेगा'

तिलक ने कहा, जैसा की सबको पता ही है कि हार्दिक भाई थोड़ा ज्यादा इलेक्ट्रिफाई हैं। उनकी एनर्जी अलग होती है। बोलते हैं तू करेगा, तू करके देगा। ऐसे बोलकर चिल्ला रहे थे। तो मैं बता रहा था कि आप थोड़ी देर शांत हो जाइए। क्योंकि मुझे फोकस करना है, बाकी मैं करके दे दूंगा टीम के लिए। तो हार्दिक भाई बस जोश जाने के लिए बोल रहे थे। तू मारेगा...तू करेगा। यही बात हुई और सही समय पर सही रन लगे।

'सच कहूं तो'

मैच के दौरान सबसे अच्छे शॉट के बारे में बात करते हुए कहा, सच कहूं तो जब राशिद बॉल कर रहे थे तो मन में लग रहा था कि, अच्छा हाथ से रीड हो रहा है। मुझे लग रहा था कि अब मारूंगा अब मारूंगा, मगर दिमाग में यही चीज बैठ गई कि पिछले पांच मैच में मैं ज्यादा खेल नहीं पाया। तो अभी मैं विकेट पर टाइम स्पेंड करुंगा, अगर मेरे पाले में गेंद आई तो तभी मैं डिफेंड करके एक रन लूंगा। यही सब दिमाग में चल रहा था। तो जब सही समय तब मैंने मारना शुरू किया तो बहुत अच्छा लगा। राशिद को सीधा शॉट मारना बेस्ट शॉट रहा।

'मुझे बहुत पसंद'

पसंदीदा बैटिंग पोजिशन के बारे में तिलक ने कहा, मैं हमेशा यही बोलता हूं कि 3 नंबर मुझे बहुत पसंद है, पर टीम को जहां भी जब भी जरुरत होगी मैं खड़ा रहूंगा। परिस्थिति के हिसाब से खेलूंगा। क्योंकि बचपन से ही मैंने इसी की प्रैक्टिस की है कि जब आप स्किल को बैक करते हैं तो आत्मविश्वास से भरे हुए होते हैं और आप किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। पर मुझे तीन नंबर पर खेलना बहुत पसंद है। पर यह मैं कह नहीं सकता तो जिस नंबर पर भी बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है खेल लेता हूं।

साल 2024 में रचा था इतिहास

याद हो कि साउथ अफ्रीका दौरे पर साल 2024 में जब भारतीय टीम गई थी तब तिलक ने सूर्या से बात करके तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा था। तीसरे टी20 मैच में तिलक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। तिलक वर्मा ने 51 गेंद पर 8 चौके और 6 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया था। यह उनके टी20I करियर का पहला शतक था। तिलक उस वक्त भारत की तरफ से टी20 में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। तिलक ने यह उपलब्धि 22 साल 5 दिन में हासिल की थी।