आज वाराणसी जिले में गोवर्धन धाम पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया यादव दिवस...
वाराणसी जिले में गोवर्धन धाम पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया यादव दिवस
'यादव गांधी' स्व चौधरी राजित सिंह यादव जी के जयंती पर उनके प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
वाराणसी। गोवर्धन धारी जी के श्रृंगार आरती के पश्चात गोवर्धन धाम पर बुधवार को सुबह विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू की अध्यक्षता में यादव समाज के लोगों ने 'यादव गांधी' स्व चौधरी राजित सिंह यादव जी के जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ यादव दिवस मनाया। एवं धाम पर उपस्थित सभी लोगों को यादव दिवस पर मिठाई भी खिलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान दिनेश यादव पप्पू, भोला यादव, जयप्रकाश यादव, राजेश अहिर ,अशोक यादव ढुल्ली, विजय यादव, लाल बच्चन, मनोज यादव, राजा यादव ,श्री प्रकाश यादव, राजेश यादव, प्रदीप यादव, अभय स्वाभिमानी ,विनोद यादव, कमलेश ,पारस यादव पप्पू, सतीश यादव आदि सभी लोगों ने 'यादव गांधी'स्व चौधरी राजित सिंह यादव जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए यादव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
किशोरी किशोर दास ट्रस्ट बोर्ड द्वारा गोवर्धन पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों का भूरी-भूरी प्रशंसा किया गया और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी खुले मन से खुब सराहना किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पारस यादव पप्पू तथा धन्यवाद ज्ञापन किशोरी किशोर दास यादव ने किया। इस अवसर पर गोवर्धन धाम पर काफी संख्या में श्रद्धालु एवं पूजा समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।