Headlines
Loading...
कबीरचौरा स्थित महिला अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया...

कबीरचौरा स्थित महिला अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया...

वाराणसी, ब्यूरो 20 अप्रैल। कबीरचौरा स्थित महिला अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी की शुरुआत सोमवार से हुई। इसका उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया। कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए जितना सहयोग हो सकेगा मैं करूंगा।

नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह ने कहा कि मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सकीय लाभ मिल सकेगा। एक समय में दो मरीजों का ऑपरेशन हो सकेगा। 

इस दौरान डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. अलका सिंह, डॉ. उमेश सिंह, हरेंद्र सिंह, दीपिका दयाल, बृजेश भारतीय, अजीत मिश्रा, सरोज गिरी, रीता आदि मौजूद थीं।