Headlines
Loading...
वाराणसी में सुरेन्द्र केशरी की चलती ऑटो में लगी आग, चालक और सवार‍ियों ने बड़ी मुश्‍क‍िल से बचाई अपनी जान...

वाराणसी में सुरेन्द्र केशरी की चलती ऑटो में लगी आग, चालक और सवार‍ियों ने बड़ी मुश्‍क‍िल से बचाई अपनी जान...

(रोहनिया) वाराणसी। थाना क्षेत्र रो‍हन‍िया के अखरी चौकी अंतर्गत हाईवे स्थित अखरी चौराहे के चितईपुर मार्ग पर बीते सुबह एक ऑटो में अचानक आग लग गई। यह घटना श्री राम स्वीट के सामने हुई, जहां देखते ही देखते ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांक‍ि क‍िसी तरह चालक और सवार‍ियों ने कड़ी मशक्‍कत करते हुए खुद को बचाया।

घटना की सूचना मिलते ही अखरी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और जलते हुए ऑटो को रास्ते से हटाया। ऑटो रिक्शा के मालिक सुरेंद्र केशरी, जो मीरजापुर के रुदौली के निवासी हैं, उन्‍होंने पुलिस को बताया कि वह सवारी लेकर चितईपुर की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान अचानक ऑटो से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ऑटो को खड़ा कर दिया और बाहर निकल गए। तब तक आग लग गई थी। सौभाग्य से, इस घटना में कोई भी व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। 

सुरेंद्र केशरी ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को एक बार फिर से आग से संबंधित सुरक्षा उपायों की आवश्यकता की याद दिलाई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं अक्सर होती हैं, खासकर जब ऑटो में पुराने इलेक्ट्रिकल उपकरण होते हैं। ऐसे में चालक और सवारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमित जांच और रखरखाव की आवश्यकता है। हालांक‍ि गर्मी में वाहनों के गर्म होकर आग लगने की घटनाएं भी आम हैं।