Headlines
Loading...
वाराणसी :: भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी निवासी ज्योतिष ने फांसी लगाकर दी जान, वे पारिवारिक विवाद से थे परेशान, दो बेटियों के पिता थे...

वाराणसी :: भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी निवासी ज्योतिष ने फांसी लगाकर दी जान, वे पारिवारिक विवाद से थे परेशान, दो बेटियों के पिता थे...

वाराणसी, ब्यूरो। जिले में भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी में रहने वाले दो साल से मानसिक परेशान 48 वर्षीय रविराज उपाध्याय ने बुधवार देर रात में कमरे में फांसी का फंदा बनाकर झूल गए। भोर में 3 बजे पत्नी रिंकी की नीद खुली तो जानकारी हुई।

पत्नी रिंकी ने तत्काल अपने देवर शशिराज को सूचना दी। इसके बाद परिजन फंदे से उतारकर उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की दो बेटियां आठ साल और छह साल की हैं। मृतक ज्योतिषी और पंचांग का काम करते थे। 

मृतक का जमीन संबधित विवाद परिवार के लोगों से चल रहा है। इसे लेकर दो साल से रविराज मानसिक रूप से परेशान हो गए थे।
वह दो भाइयों में बड़ा था। 

मूल रूप से घोरावल सोनभद्र के रहने वाले थे। उनके दादा पिता बहुत पहले से भदैनी में रहते थे। घोरावल में खेती करवाने के लिए रविराज समय पर जाते थे। रविराज ने सुसाइड करने के पहले अपने सभी परिचितों को मंगलवार और बुधवार फोन करके कुशल पूछा था।