आरिफ के प्यार में पागल रामिका ने तोड़ी धर्म की दीवार, मजहब बदलकर रचाया निकाह, सदमे में है पूरा परिवार...
Hindu-Muslim Love Marriage: जम्मू-कश्मीर के अंतर धार्मिक विवाह से बवाल मचा हुआ है। बड़ी ब्राह्मणा के बरोटी गांव की रहने वाली एक युवती रामिका थापा ने मुस्लिम युवक आरिफ से निकाह की है। उसने निकाह के लिए धर्म परिवर्तन किया, जिसके बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. लड़की के माता-पिता काफी सदमे में और अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगा रहे हैं. परिवार का कहना है कि उसकी बेटी को साजिश के तहत अपहरण किया गया है. हालांकि, युवती ने वीडियो शेयर कर आरिफ पर लगाए जाने वाले सारे आरोपी का खंडन किया है।
जानकारी के मुताबिक, रामिका थापा पिछले दो साल से आरिफ के संपर्क में थी. हाल ही में दोनों ने निकाह कर लिया, जिसके बाद रामिका ने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया. जैसे ही यह खबर रामिका के परिजनों तक पहुंची, गांव में हड़कंप मच गया. परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया है और उसे डरा-धमाका कर धर्म परिवर्तन कराया गया है. परिवार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को वापस लाया जाए और आरिफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
रामिका ने वीडियो में कहा- मैं अपनी मर्जी से आई हूं
सोशल मीडिया पर रामिका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रामिका आरिफ के साथ कुछ कागजातों के साथ बैठी हुई है और अपने माता-पिता द्वारा लगाए आरोपों को शांति खारिज करती नजर आई. उसने वीडियो में कहा,
'मैंने आरिफ से अपनी मर्जी से शादी की है. मैंने खुद इस्लाम धर्म अपनाया है. मुझ पर किसी का कोई दबाव नहीं है. मैं अपने माता-पिता को पिछले 2 साल से समझा रही थी कि मैं आरिफ के साथ रहना चाहती हूं, लेकिन घर पर कोई मेरी बात सुनने को तैयार नहीं था. मैंने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की है. साथ ही कोर्ट से मुझे पुलिस प्रोटेक्शन मिली है।'
माता-पिता को सुसाइड की धमकी
वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात रामिका द्वारा दी गई चेतावनी थी. उसने अपने माता-पिता और रिश्तेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उसके या आरिफ के खिलाफ कोई कानूनी कदम उठाया गया या उन्हें परेशान करने की कोशिश की गई, तो वह आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा सकती है. रामिका ने साफ किया कि वह बालिग है और उसे अपना जीवनसाथी चुनने का पूरा कानूनी अधिकार है।
पुलिस की भूमिका
बड़ी ब्राह्मणा पुलिस इस संवेदनशील मामले पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पुलिस युवती के वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है. युवती का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।