वाराणसी :: अक्षय तृतीया पर एस.के. स्वर्णकला का एक्सचेंज ऑफर, ग्राहकों में उत्साह...
वाराणसी (ब्यूरो)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर को लेकर शहर के प्रमुख आभूषण प्रतिष्ठानों में खास तैयारियां शुरू हो गई हैं।
रथयात्रा सिगरा चौराहा स्थित एस.के. स्वर्णकला में इस बार ग्राहकों के लिए विशेष एक्सचेंज ऑफर पेश किया गया है, जिससे खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता संजय वर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया के मौके पर पुराने सोने के आभूषण लाकर ग्राहक नए आभूषणों की खरीद पर 3 परसेंट से 7 परसेंट तक मेकिंग चार्ज में छूट पा सकते हैं।
अक्षय तृतीया को खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त माना जाता है, ऐसे में इस तरह के ऑफर्स ग्राहकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं।