भक्तिमय हुई शिव की नगरी: बरेका से विश्वनाथ मंदिर तक पीएम का हुआ भव्य स्वागत, पीएम के रोड शो में उमड़ा काशीवासियों का हुजूम...
वाराणसी, ब्यूरो 29 अप्रैल। वाराणसी में Prime Minister Narendra Modi के काशी दौरे का आज बुधवार दूसरा दिन है। इस अवसर पर उनका कार्यक्रम धार्मिक आस्था और जनसंपर्क से जुड़ा हुआ है। तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी बरेका गेस्ट हाउस से निकलकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचें, जहां वे बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को लेकर वाराणसी में खासा उत्साह देखने को मिला। बरेका गेस्ट हाउस से लेकर मंदिर परिसर तक पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह रंग-बिरंगी सजावट, पोस्टर और स्वागत द्वार बनाए गए हैं। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए रास्ते में पांच विशेष स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। इन स्थानों पर स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किए साथ ही अनोखी पुष्प वर्षा भी की गई है। इस पूरे आयोजन को "मिनी रोड शो" का रूप दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हजारों काशीवासी शामिल हुए।
मंदिर के मुख्य द्वार पर भी भव्य स्वागत की योजना बनाई गई है। यहां श्रद्धालु शंखनाद के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे। काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर प्रशासन और पुजारियों की मौजूदगी रहेगी। धार्मिक दृष्टि से यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि काशी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र भी है।
स्थानीय लोगों में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। वाराणसी के एक स्थानीय निवासी तुषार भाई ने कहा, "वे लंबे समय से प्रधानमंत्री को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं और उनके आने से वे बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री देश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं, जिसे लोग सराहते हैं।"
वहीं साधना केसरवानी, आरती पटेल, जूही ने "केसरी न्यूज 24" मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा, "हम लोग पीएम मोदी को देखने के लिए आए है। हम लोग काफी देर से इंतजार कर रहे है कि, पीएम कब आएंगे और हम उनको देखेंगे। पीएम मोदी महिलाओं को इतना बढ़ावा दे रहे है इसी वजह से हम लोग और उनको देखने के लिए आए है। हम लोगों की सारी टीम के लोग है। फूल माला लेकर हम लोग स्वागत के लिए तैयार है।"