आज दोपहर वाराणसी भेलूपुर थाना क्षेत्र शिवाला घाट पर स्नान कर डूब रहे श्रद्धालुओं को बांस के सहारे बचाया गया...
वाराणसी, चीफ ब्यूरो। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला घाट पर गंगा में स्नान करते समय आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं का जत्था गंगा में गहराई में चला गया। डूब रहे श्रद्धालुओं के लिए नाविक देवदूत बने। बांस फेंक कर उन्हें पकड़ाया और किनारे किया। कुछ को कूद कर बचाया गया।
आज वाराणसी के शिवाला वाला घाट पर रविवार दोपहर में करीब 15 श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। बाबा विश्वनाथ का दर्शन के पहले गंगा स्नान करने के लिए सभी सीढ़ियों से उतरे। इस दौरान गहराई में कुछ महिलाएं चली गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने में पुरुष आगे बढ़े तो वह भी डूबने लगे। चीख चिल्लाहट सुनकर तत्काल नाविक पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
लंबा बांस फेंक कर महिलाओं को पकड़ाया और किनारे किया गया। साथ ही कुछ नाविक गंगा में कूदे और श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। नाविक सुरेश मांझी, दिलीप साहनी, भुआल साहनी आदि ने मिलकर एसवी पांडा, अनुषा प्रिया, चिन्ना पेरो समेत अन्य श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। जिसकी सराहना क्षेत्रीय नागरिकों ने किया।