वाराणसी ट्रैफिक एडवाइजरी: मुड़ैला, नहरतारा, महमूरगंज, भिखारीपुर, नरिया रूट पर ना जाएं, कल घर से निकलने से पहले पढ़ें पूरी खबर...
वाराणसी में कल यानि 28 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Varanasi Visit) के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन (Varanasi Traffic Diversion Plan) लागू रहेगा। इस दौरान बसों, चार पहिया और भारी वाहनों की आवाजाही में बड़े बदलाव किए गए हैं। ऐसे में अगर आप वाराणसी के रहने वाले हैं, या वहां से गुजर रहे हैं, तो आपको ये डायवर्जन प्लान जान लेना चाहिए। वरना आप इस भरी गर्मी में मुसीबत में पड़ सकते हैं। आइये जानते हैं डिटेल, इस बारे में…
बसों के रूट में बदलाव
* सोनभद्र, मिर्जापुर और गैराज की ओर से आने वाली बसों को मोहनसराय अंडरपास के रास्ते मुड़ैला तिराहा तक लाकर वहीं से वापस किया जाएगा।
* जौनपुर की तरफ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक ही चलेंगी।
* गाजीपुर और आजमगढ़ की बसों को आजमगढ़ रिंग रोड अंडरपास से ही लौटाया जाएगा।
* अमरा अखरी अंडरपास से केवल कार्यक्रम में शामिल बसों को ही आगे जाने की अनुमति होगी, जबकि अन्य बसों को मोहनसराय/डाफी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
चार पहिया व भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान…
* चांदपुर चौराहे से केवल कार्यक्रम से जुड़ी बसों को अनुमति दी जाएगी, अन्य वाहनों को लहरतारा की ओर भेजा जाएगा।
* बाबतपुर तिराहे से वीवीआईपी आगमन से दो घंटे पहले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
* भेलखा हनुमान मंदिर, मुड़ैला, बलिया, नहरतारा, महमूरगंज, भिखारीपुर, नरिया, चितईपुर, सेंट्रल जेल, भोजबीर और काली माता मंदिर जैसे प्रमुख चौराहों पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात पूरी तरह डायवर्ट रहेगा।
BLW क्षेत्र में विशेष प्रतिबंध
वीवीआईपी के आगमन और प्रस्थान के दौरान BLW क्षेत्र में कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. सिनेमा हॉल तिराहा, सेंट्रल मार्केट, सूर्य सरोवर, चेतना विद्यालय, इंटर कॉलेज और गोमती मार्केट से कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले मार्ग बंद रहेंगे. यहां से गुजरने वाले वाहनों को एफसीआई गेट, नाथपुर गेट और पुलिस चौकी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
प्रसारित :: केसरी न्यूज 24 मीडिया नेटवर्क।