Headlines
Loading...
जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में दबंग लोगों ने आज घर में घुसकर की मारपीट, जिसमें दाे महिलायें घायल, FIR दर्ज, कॉपी संलग्न...

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में दबंग लोगों ने आज घर में घुसकर की मारपीट, जिसमें दाे महिलायें घायल, FIR दर्ज, कॉपी संलग्न...

जौनपुर ब्यूरो, 5 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लोहता गांव में रविवार को दबंगों ने एक दलित परिवार पर हमला कर दिया। इस मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गईं।पुलिस ने मामले में जांच पडताल शुरु कर दी है।

दबंग व्यक्तियों ने लोहता गांव में घर में घुस कर आशा देवी और उनकी जेठानी गंगाजली पर हमला कर बुरी तरह पीटा और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी और आशा देवी के कपड़े तक फाड़ दिए। 

हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए सामने बनी मड़ई को धक्का देकर गिरा दिया और उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही भूसा, चावल, गेहूं और अन्य राशन सामग्री लूट ले जाने का भी आरोप है। 

पीड़ितों के अनुसार सभी हमलावर मुंह बांधे हुए थे। घटना के दौरान परिवार के लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। 

पीड़ित परिवार ने सरायख्वाजा थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमलेंद्र पांडेय का मीडिया से कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।