यूपी :: नकली घी, फर्जी तेल और केमिकल वाली चाय.... FSDA ने पकड़ा मिलावटखोरों का खेल, बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा था सामान...
Adulterated Food Business Burst: देशभर के लगभग हर घरों में घी, चायपत्ती, चीनी और तेल का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। ये सभी चीजें लोगों की डाइट का हिस्सा है. हालांकि, आज के समय में खाने की ये चीजें शरीर के लिए जहर से कम नहीं है। बता दें कि हाल ही में देशभर के कई कोनों से मिलावट वाली खाद्द सामग्री का भंडाफोड़ किया गया। इस दैरान मिलावट वाली कई नकली खाद्द सामग्रियां पाई गईं।
मिलावट वाली चाय-घी का भंडाफोड़
हैदाराबाद में पुलिस की टास्क फोर्स ने चाय में मिलावट करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया. इस दौरान पुलिस ने पाया कि मार्केट में इस्तेमाल की गईं चाय की पत्तियां और केमिकल मिला हुआ टी पाउडर बेचा जा रहा था।
अहमदाबाद में अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के फूड डिपार्टमेंट ने निकोल इलाके के रॉयल बंगलो आवास से 400 किलो नकली घी का जत्था जब्त किया है. बाजार में यह घी 'मंगलमूर्ति गाय का घी' के नाम से बेचा जा रहा था।
जांच में पाया गया कि यह मिलावट वाला घी वेजिटेबल फैट और पामोलिन ऑयल को मिलाकर तैयार किया जा रहा था। यह पूरा बिजनेस बिना किसी लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से चलाया जा रहा था। इतना ही नहीं जब्त किए गए डिब्बों पर एक्सपायरी डेट भी खत्म हो चुकी थी। AMC ने इसके सैंपल लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
अयोध्या में पकड़ा गया नकली रिफाइंड तेल
ओयोध्या में नकली रिफाइंड तेल के 2980 पैकेट बरामद किए गए. यह तेल एक फेमस ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा था. मौके पर फैक्ट्री को सील कर दिया गया. मामले को लेकर कॉपी राइट और ट्रेडमार्क कानून के तहत केस दर्ज किया गया है. वहीं अमरोहा में भी फूड डिपार्टमेंट ने बड़ा खुलासा किया, जिसमें पाया गया कि एक्सपायरी सामान की री-पैकिंग की जा रही थी।
छापेमारी के दौरान पता चला कि भारी मात्रा में चिप्स, नमकीन, काजू कतली, मैगी, पैकिंग के रसगुल्ले और बर्फी समेत कई एक्सपार्यड फूड प्रोडक्ट्स को खोलकर नए पैकेट में दोबारा पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था. इसके साथ ही यह भी पाया गया कि इन एक्सपायरी प्रोडक्ट्स का बिजनेस मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर और रामपुर के ग्रामीण इलाकों के दुकानदारों तक फैला हुआ था, जहां इन्हें सप्लाई किया जा रहा था।
अलीगढ़ में सप्लाई हो रहा था नकली घी
अलीगढ़ में भी FSDA विभाग की बड़ी कार्यवाही सामने आई. यहां FSDA की टीम ने हरियाणा से अलीगढ़ लाया जा रहा नकली घी पकड़ा. बताया जा रहा है कि घी को हरियाणा के नुह जिले से अलीगढ़ में सप्लाई के लिए लाया जा रहा था. इस बड़ी कार्रवाई में 252 लीटर 6 नीले ड्रम में भरा हुआ नकली घी बरामद किया गया. मामले को लेकर FSDA विभाग की टीम ने जांच के लिए लैबोरेट्री में 2 सैंपल भेजे।