Headlines
Loading...
Home Loan: 25 लाख ₹ पर कितनी बनेगी EMI? बैंक कितना वसूलेगा ब्‍याज और प्रोसेसिंग फीस, समझें 20-25 साल का पूरा कैलकुलेशन...

Home Loan: 25 लाख ₹ पर कितनी बनेगी EMI? बैंक कितना वसूलेगा ब्‍याज और प्रोसेसिंग फीस, समझें 20-25 साल का पूरा कैलकुलेशन...

Home Loan: अपना घर बनाने का सपना हर किसी का होता है। इसके लिए आप सेविंग भी करते हैं, लेकिन कई बार पैसों की थोड़ी कमी होने की वजह से आपको बैंक का रुख करना पड़ता है। क्‍योंकि यहां पर आपके घर खरीदने का सपना साकार करने के लिए बैंक आपका मददगार बनता है। लेकिन यहां पर आपको होम लोन का भुगतान समय पर करना जरूरी होता है। अगर आपका प्‍लान भी होम लोन लेने का है तो सबसे पहले आपको कुछ जरूरी बातों की जानकारी होनी चाहिए। 

मसलन बैंक होम लोन की लेटेस्‍ट ब्‍याज दर, चुकाने की अवधि, प्रोसेसिंग फीस, इसके अलावा कुछ जरूरी चार्ज भी होते हैं, जो आपको समय से भरने जरूरी होते हैं। अगर आपका प्‍लान 25 लाख रुपये का होम लोन लेने का है, जिसे आप 20 साल की अवधि में चुकाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि यहां पर आपको किन बेहद जरूरी बातों का पता होना चाहिए।

Home Loan: सबसे पहले चेक करें होम लोन ऑफर्स

देश के अलग अलग बैंकों द्वारा अलग- अलग ब्याज दर पर होम लोन अपने कस्‍टमर्स को ऑफर किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप होम लोन लेकर घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको एक ऐसे बैंक का चुनाव करना होगा। जिसकी होम लोन की ब्याज दरें कम हों।

Home Loan: एप्लिकेशन चार्ज

जब भी आप लोन के लिए अप्‍लाई करते हैं तब आपको यह चार्ज देना पड़ता है। अगर आपको लोन नहीं मिलता है तो भी यह फीस रिफंड नहीं होती। ऐसे में होम लोन से पहले अपने फाइनेंशियल एक्‍सर्ट से जरूर सलाह लें। यहां आपको अप्‍लाई करने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपको किस बैंक से वित्तीय संस्थान से लोन लेना है।

Home Loan: मॉर्गिज डीड चार्ज

होम लोन सेलेक्ट करते समय मॉर्गिज डीड चार्ज सबसे बड़ा होता है। यह होम लोन के पर्सेंट के आधार पर लिया जाता है। हालांकि, कई बैंक और एनबीएफसी इस चार्ज को माफ कर देती है।

Home Loan: लीगल फीस

लोनहोल्‍डर के आवेदन के बाद बैंक या संस्थान बाहरी वकीलों को नियुक्त करते हैं। वकील लोनहोल्‍डर की प्रॉपर्टी और कानूनी स्थिति की छानबीन करता है। इसके लिए वकील की फीस कस्टमर द्वारा ही भरी जाती है। अगर आपको लीगल फीस बचानी है तो आप पहले ही यह पता कर लें कि आप जिस प्रोजेक्ट में निवेश कर रहे हैं , कहीं बैंक या वित्तीय संस्थान से मंजूरी मिली है या नहीं।

Home Loan: प्रीपेमेंट चार्ज

कई बार लोन को समय से पहले खत्म करने के लिए लोन के एक हिस्सा का भुगतान समय से पहले कर देते हैं। यही प्रीपेमेंट कहलाता है। इस स्थिति में बैंक अपने कॉस्ट और इंटरेस्ट रेट के नुकसान को भरने के लिए प्रीपेमेंट चार्ज या पेनल्टी लेता है। सभी बैंकों और वित्तीय संस्थान में ये चार्ज अलग होती है। इसके अलावा यह लोन के टाइप पर भी निर्भर करता है।

Home Loan: कमिटमेंट फीस

कई बैंक ग्राहकों से कमिटमेंट फीस लेते हैं। यह फीस तब ली जाती है जब ग्राहक निर्धारित समय अवधि के भीतर लोन का भुगतान नहीं करता है। वैसे तो यह फीस अवितरित लोन (undisbursed loan) पर लिया जाता है।

Home Loan: होम लोन के स्‍मार्ट टिप्‍स

* लोन अप्‍लाई करने से पहले आप कई बैंक या वित्तीय संस्थान की ब्याज दर और सुविधाओं की तुलना जरूर कर लें।
* हमेशा लोन अपने बजट के हिसाब से ही लें। क्‍योंकि अगर आप ज्यादा बड़ी रकम का लोन लेते हैं तो भुगतान करने में आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
* लोन अप्‍लाई करने से पहले ब्याज दर और सेविंग आदि का कैलकुलेशन हर हाल में कर लें। ताकि बाद में लोन के बढ़ते बोझ की वजह से आपको वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़े।
* लोन के एग्रीमेंट पर सिग्नेचर करने से पहले लोन के नियम एवं शर्तों को सावधानी से पढ़ें। अगर आपको कोई नियम समझ नहीं आ रहे हैं या फिर किसी शर्तों में बदलाव करवाना चाहते हैं तो आप समय रहते जरूर करवा लें।

Home Loan: प्रोसेसिंग फीस

HDFC बैंक में ₹25 लाख के होम लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस आमतौर पर लोन राशि का 0.50% (यानी लगभग ₹12,500 + GST) है।

ICICI बैंक में ₹25 लाख के होम लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस आमतौर पर लोन राशि का 0.5% से 2% तक होती है। ₹25 लाख पर 0.5% की दर से यह लगभग ₹12,500 + GST से लेकर 2% की दर से ₹50,000 + GST तक हो सकती है।

Canara Bank ₹25 लाख पर Processing Fees यह लगभग ₹10,000 + GST (18%) = ₹11,800 हो सकती है।

(ध्‍यान दें कि प्रोसेसिंग फीस समय-समय पर बैंक के नियमों के अनुसार बदली जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक कर लें।)

Home Loan: यहां जानें 10 बड़े बैंकों की होम लोन ब्‍याज दरें

बैंक का नाम ब्‍याज दर सालाना अवधि EMI
एचडीएफसी बैंक 7.75% 25 साल 20,524 रुपये मंंथली
केनरा बैंक 7.40% से 8.90% के बीच 25 साल 20,000 से 22,500 रुपये मंथली।
कोटक महिंद्रा बैंक 7.70% से 8.70% के बीच 25 साल 20,000- 22,000 रुपये मंथली।
एक्सिस बैंक 8.40% से 8.50% के बीच 25 साल 21,500 से 22,500 रुपये मंथली।
एसबीआई 8.40% से 8.50% के बीच 25 साल 21,500 से 21,650 रुपये मंथली।
आईसीआईसीआई बैंक 8.50% से 10.05% के बीच 25 साल 21,700 से 24,200 रुपये मंथली।
पीएनबी 8.50% 25 साल 21,696 रुपये मंथली।
बैंक ऑफ बड़ौदा 8.35% 25 साल 21,459 रुपये मंथली।
आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड 12% - 15% के बीच 25 साल 27,500 से 33,000 रुपये मंथली।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड 8.5% से 9% 25 साल 21,696 - 22,493 रुपये मंथली।