Headlines
Loading...
पहले ही दिन IIT BHU के 17 छात्रों की लगी लॉटरी, उन्हें मिला 1 करोड़ का पैकेज...

पहले ही दिन IIT BHU के 17 छात्रों की लगी लॉटरी, उन्हें मिला 1 करोड़ का पैकेज...

वाराणसी ब्यूरो। Best College Admission Episode 21: IIT BHU देश के पुराने और पॉपुलर IITs में से एक है. यह बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी का हिस्सा है, जो अपने बेहतरीन पढ़ाई, प्लेसमेंट और कैंपस लाइफ के लिए जाना जाता है।

यहां से पढ़ें वाले स्टूडेंट्स कोअच्छी कंपनियों में जॉब के मौके मिलते हैं। NIRF रैंकिंग 2025 में इंजीनियरिंग कैटेगरी में आईआईटी बीएचयू को 10वां रैंक मिला है। 

अगर आपका सपना भी देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने का है, तो IIT BHU एक अच्छा ऑप्शन है। आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 21 में हम आईआईटी बीएचयू के एडमिशन प्रोसेस को जानेंगे।

कोर्स डिटेल्स

कोर्स समयावधि प्रवेश परीक्षा
BTech 4 साल JEE Advanced
BArch 5 साल JEE Advanced (AAT)
MTech 2 साल GATE
MSc 2 साल IIT JAM
MBA 2 साल CAT
PhD 3-5 साल GATE/ NET/JRF

योग्यता (Eligibility) क्या होनी चाहिए?

* 12वीं पास होना (फिजिक्स, केमिस्ट्री मैथ्स के साथ) जरूरी है।
* जनरल कैटेगरी के लिए कम से कम 75% नंबर होना चाहिए।
* JEE Advanced के लिए उम्र और अटेम्प्ट की लिमिट भी होती है।

Best College Admission: IIT BHU प्लेसमेंट स्ट्रक्चर

आईआईटी बीएचयू वाराणसी में प्लेसमेंट का रिकॉर्ड हमेशा अच्छा देखा गया है। यहां के स्टूडेंट्स को नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों से नौकरियों के ऑफर मिलते हैं। इस इंस्टीट्यूट में Deloitte, Adobe, Amazon, Oracle, TCS, DRDO और Flipkart जैसे कई टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है। 2025-26 के सेशन में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 1.67 करोड़ रुपये का देखा गया है। प्लेसमेंट सेशन के पहले ही दिन IIT BHU के 17 स्टूडेंट्स को 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिला है।

IIT BHU Placement 2025-26 Check Here

IIT BHU BTech कटऑफ

ब्रांच का नाम जनरल (General)
कंप्यूटर साइंस (CSE) 1350 ।।
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 2500 ।।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 3493 ।।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 6525 ।।
केमिकल इंजीनियरिंग 7435 ।।
सिविल इंजीनियरिंग 9145 ।।
माइनिंग इंजीनियरिंग 12572 ।।