Headlines
Loading...
IPL 2026 GT vs RCB Highlights: गुजरात टाइटंस की जोरदार जीत, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर लिया बदला...

IPL 2026 GT vs RCB Highlights: गुजरात टाइटंस की जोरदार जीत, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर लिया बदला...

GT vs RCB Highlights, IPL 2026 Todays Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार अंदाज में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने अपने तेज गेंदबाजों के दम पर चैंपियन बेंगलुरु की मजबूत बैटिंग लाइन-अप को सिर्फ 155 रन पर निपटा दिया। उसके लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। 

फिर 156 रन का पीछा करते हुए इसके बाद शुभमन गिल और जॉस बटलर ने आते ही तूफानी बैटिंग करते हुए जीत की राह आसान कर दी थी। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लेकर RCB की वापसी कराने की कोशिश की लेकिन लक्ष्य छोटा होने के कारण ये नाकाफी रहा और 15.5 ओवर में ही टीम ने ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

गुजरात टाइटंस की इस सीजन में ये 9 मैच में 5वीं जीत है और टीम 10 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है। वहीं बेंगलुरु की 9 मैच में सिर्फ तीसरी हार है और वो 12 पॉइंट्स के साथ अभी भी दूसरे स्थान पर है। हालांकि बेंगलुरु के पास पहले स्थान पर पहुंचने का मौका था लेकिन ये मौका उसने गंवा दिया।

आज के मैच की प्लेइंग-11

बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, जैकब बैथल, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड और सुयश शर्मा।।

गुजरातः शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार।।