Headlines
Loading...
IPL 2026 KKR vs RR Live Score: आज राजस्थान ने जीता टॉस, पहले करेगी बल्लेबाजी, कोलकाता की पहले गेंदबाजी...

IPL 2026 KKR vs RR Live Score: आज राजस्थान ने जीता टॉस, पहले करेगी बल्लेबाजी, कोलकाता की पहले गेंदबाजी...

KR vs RR Live Score, IPL 2026 Todays Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Match Updates in Hindi: 

आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच है। ईडन गार्डन्स पर हो रहे इस मुकाबले में मेजबान कोलकाता की टीम सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश में होगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स पिछले मैच में सनराइजर्स से मिली हार को भुलाकर फिर से जीत की पटरी पर लौटने को बेताब होगी।

IPL 2026 में पहली भिड़ंत

IPL 2026 में कोलकाता और राजस्थान के बीच ये पहली टक्कर होगी। राजस्थान का ये इस सीजन छठा मैच होगा, वहीं कोलकाता अपना 7वां मैच खेलने उतरेगी। राजस्थान की टीम अब तक खेले 5 में से 4 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं कोलकाता ने पिछले 6 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं जबकि एक मैच बारिश के चलते रद्द हुआ था।

सूर्यवंशी बनाम नरेन की टक्कर होगी दिलचस्प

KKR और RR के बीच होने वाला मुकाबला कई मामलों में दिलचस्प होगा। लेकिन, सबसे ज्यादा दिलचस्पी इसमें वैभव सूर्यवंशी बनाम सुनील नरेन के बीच की टक्कर को देखने में होगी। वैभव ने इस सीजन बड़े-बड़े गेंदबाजों को छकाया है और अब उस कड़ी में अगला नाम सुनील नरेन का हो सकता है।

KKR का 99वां मैच

IPL में ये KKR का ईडन गार्डन्स पर ये 99वां मैच है। वो RCB के बाद दूसरी टीम है जिसने किसी एक वेन्यू पर IPL में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। RCB ने चिन्नास्वामी पर अपना 100वां मैच इसी सीजन खेला, जब उसने 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स का सामना किया।